गाजियाबाद के बबलू गार्डन में बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे अचानक दो तेज धमाके हुए। पहला सिलेंडर फटने का था। करीब दो मिनट बाद मकान गिरने की आवाज (House Collapsed) आई। लोगों के देखते देखते इन दो धमाकों से मुनीर का घर धूल के बड़े गुबार में बदल गया। दर्जनों लोग मौके पर पहुंचे और मकान का मलबा हटाकर दबे लोगों को बाहर निकाला। इस धमाके ने चार मिनट में ही परिवार की खुशियां छीन ली।
इसे भी पढ़ें – एनएचएआई ने नई समय सीमा तय की, अगले वर्ष शुरू हो जाएगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे
आशियाना सिटी कॉलोनी में मुनीर के पड़ोसी याकूब और मोमीन ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 9.35 बजे वह अपने घरों में मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें तेज धमाका सुनाई दिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते दो मिनट बाद ही मकान गिरने का दूसरा धमाका सुनाई दिया। मोहल्ले और कॉलोनी के दर्जनों लोग घरों से बाहर निकले तो मुनीर का दो मंजिला मकान जमींदोज हो चुका था। वहां धूल का बड़ा गुबार था।
House Collapsed – पांच मिनट में ही करीब 50-60 लोग मौके पर एकत्रित हो गए। मलबा हटाकर उसमें दबे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास करने लगे। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद सबसे पहले मेहराज और रिहान को मलबे से बाहर निकाला गया। मेहराज के बाएं हाथ की हथेली ही गायब थी और वह बुरी तरह घायल थी। उसे ई-रिक्शा में डालकर सीएचसी पहुंचाया गया। इसके करीब 40 मिनट बाद रूकैया, शबनूर और सानिया को बाहर निकाला गया।
इसे भी पढ़ें – दिल्ली में वाहनों के पीयूसी जांच के लिए टीमें तैनात, मौके पर ही 10 हजार रुपये का चालान
तीनों को भी सीएचसी पहुंचाया गया। वहां रूकैया और सानिया को मृत घोषित कर दिया। शबनूर की गंभीर स्थिति देखते हुए जीटीबी रेफर कर दिया गया। वहां कुछ देर बाद उसकी भी मौत हो गई। सबसे बाद में करीब एक घंटे बाद इनायत को मलबे से बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया गया, वहां उसे भी मृत घोषित कर दिया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. एमपी सिंह का कहना है कि मेहराज को जीटीबी अस्पताल के बर्निंग विभाग में रेफर कर दिया गया है।
रिहान को सीधे जीटीबी भर्ती कराया गया था। जबकि रूकैया, सानिया और इनायत को सीएचसी में मृत अवस्था में ही लाया गया था। शबनूर को जीटीबी रेफर किया गया था, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अजय चौधरी, सीओ रजनीश उपाध्याय, एसडीएम संतोष कुमार राय मौके पर पहुंच गए। आईजी मेरठ प्रवीण कुमार, डीएम राकेश कुमार सिंह, एसएसपी मुनिराज, एसपी देहात डा. ईरज राजा आदि अधिकारी भी स्थिति का जायजा लेने मौके पर पहुंचे।

