बिहार के पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र में बैंक डकैत अमन शुक्ला की हत्या कर दी गई थी, जिसने पंजाब नेशनल बैंक में लूट की घटना को अंजाम दिया था. इसके बाद जब अमन शुक्ला अपनी पत्नी और बेटे के साथ बाइक से जा रहा था. तभी अपराधियों ने अमन को एक के बाद एक कई गोलियां मारी, जिससे वह गंभीर रूप से (horrible end of bank robbery) घायल हो गया था. फिर उसे अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया था. अब अमन की हत्या में शामिल तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
इसे भी पढ़ें – जमुई में बड़ी डकैती: हथियारबंद बदमाशों ने व्यापारी से लूटा 50 लाख का सोना, इलाके में फैली सनसनी
पुलिस ने जिन तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. उनमें परसा बाजार का जितेंद्र कुमार, सुजीत कुमार उर्फ सोनू और बिहटा का धर्मेंद्र कुमार शामिल है. पुलिस ने बताया कि अपराधी सोनू मृतक अमन का दोस्त था. दोनों ने साथ मिलकर बैंक लूटने की घटना को अंजाम दिया था. इसके बाद बैंक लूट की रकम को लेकर विवाद हो गया था. फिर सोनू उर्फ कल्लू को शक हुआ कि अमन उसकी हत्या करवा देगा. ऐसे में इससे पहले अमन कुछ करता, सोनू ने ही अमन की हत्या कर दी.
इसे भी पढ़ें – वैशाली में ‘गुंडाराज’: JDU नेता को दबंगों ने सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, तमाशबीन बनी रही भीड़
horrible end of bank robbery – 5 जनवरी की शाम पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के विद्यापुरी पार्क के पास अमन की गोली मारकर हत्या कर दी गई. अमन अपनी पत्नी नेहा शुक्ला और बेटे अक्षय के साथ डॉक्टर को दिखाकर घर लौट रहा था. इसी दौरान बाइक से पीछा कर रहे सुजीत और धर्मेंद्र ने रास्ते में उसे घेर लिया. दोनों ने पहले अमन की पत्नी और बच्चे को बाइक से उतारा, फिर अमन पर गोली चला दी.
