राजस्थान के जोधपुर में बिहार की दुल्हन ने कांड कर दिया. उसने पहले पैसे लेकर युवक से शादी की. सुहागरात के दो दिन बाद जब दूल्हे को उसका राज पता चला तो दुल्हन ने उसे कमरे में बंद कर दिया. वो वहां से भागने लगी. दुल्हन ने साड़ी की रस्सी बनाई. उसे बालकनी से बांधा, फिर साड़ी के सहारे जैसे ही छलांग लगाई उसके दोनों पैर टूट गए. इस तरह शातिर दुल्हनिया पुलिस के हत्थे चढ़ गई. अस्पताल में उसने पुलिस को फिर अपने पूरे गैंग के बारे में (honeymoon celebrated) बताया, जो शादी के नाम पर भोलेभाले लोगों से फ्रॉड करता है.
पीड़ित भरत ने रिपोर्ट देते हुए बताया- मेरी शादी नहीं हो रही थी. तब पिता के परिचित नन्दकिशोर सोनी ने 27 जून को फोन पर आश्वासन देते हुए अच्छी लड़की से विवाह करने की बात कही. फिर बिहार की रहने वाली 23 साल की लड़की से रिश्ता तय करवाया. परिचित के दो जानकार संदीप शर्मा और रवि नामक युवक दो लड़कियों को लेकर आए थे. एक का नाम सुमन और एक का नाम रूबी पाण्डेय बताया गया. हमें सुमन पसंद आई थी. तब हमें कहा गया कि इसके लिए आपको तीन लाख रुपये देनें होंगे. क्योंकि इस शादी में इतना खर्च आएगा.
honeymoon celebrated – भरत ने कहा- हमनें 170000 रुपये कैश और 130000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए. बाद में मेरी शादी आर्य समाज मंदिर में सुमन संग करवा दी गई. लेकिन 2 दिन बाद ही मुझे सुमन की हकीकत पता चल गई कि वो एक लुटेरी दुल्हन हैं. हमारे बीच इसे लेकर लड़ाई हो रही थी, तभी सुमन ने मुझे कमरे में बंद कर दिया. इसके बाद उसने साड़ी की रस्सी बनाई. वो बालकनी से जैसे ही कूदी उसके पैर टूट गए. रवि और संदीप भी वहीं उसे लेने के लिए खड़े थे. मैंने भी तब शोर मचाया तो घर वाले जाग गए. रवि और संदीप तब दुल्हन को छोड़कर भाग गए और मेरे घर वालों ने उसे पकड़ लिया.

