Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • UCC पर सुप्रीम कोर्ट का ‘सुप्रीम’ फैसला! केंद्र को बड़ी टिप्पणी—”अब समय आ गया है, देश में लागू हो समान नागरिक संहिता”
    • राहुल गांधी के बचाव में उतरीं प्रियंका गांधी, बोलीं- ‘निडर’ हैं मेरे भाई; संसद में सरकार और विपक्ष के बीच जोरदार भिड़ंत
    • सोनीपत के मदीना गांव पहुंचे राहुल गांधी, किसान संजय की बेटी को दिया आशीर्वाद; 2 साल पहले खेत में की थी धान की रोपाई
    • कटनी में बड़ा सड़क हादसा, कार-बाइक की टक्कर में 4 की मौत और 5 घायल; अस्पताल में मची अफरातफरी
    • UP में रजिस्ट्री का खेल खत्म! अब बिना ‘खतौनी’ में नाम के नहीं बेच पाएंगे जमीन
    • भागलपुर में भी बनेगा ‘मरीन ड्राइव’! पटना की तरह गंगा किनारे चमकेगी सिल्क सिटी
    • अतुल निहाले की फांसी पर लगी रोक! 5 साल की मासूम से दरिंदगी और हत्या का है मामला
    • खालिस्तानियों के निशाने पर CM नायब सैनी! जान से मारने की धमकी के बाद हरियाणा में हाई अलर्ट
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, March 11
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Holi 2025: होली के दिन UP के किन-किन जिलों में नमाज का समय बदला? जानें नई टाइमिंग

    Holi 2025: होली के दिन UP के किन-किन जिलों में नमाज का समय बदला? जानें नई टाइमिंग

    March 12, 2025 उत्तर प्रदेश 2 Mins Read
    Holi-2025
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपील पर कई जिलों में जुमे की नमाज का वक्त बदल दिया गया है. किसी जिले में जुमे की नमाज का वक्त एक घंटे बढ़ाया गया है तो  (Holi-2025) कुछ जिले में डेढ़ या दो घंटे तक आगे बढ़ाया गया है. इसी के साथ तमाम मुस्लिम धर्म गुरूओं ने नमाजियों से अपील की है कि वह घर के पास वाले मस्जिद में ही नमाज पढ़ें. इसी के साथ सलाह दी है कि होली के दिन जरूरत न हो तो अपने घरों में ही रहें.

    मुख्यमंत्री की अपील के बाद लखनऊ, बरेली, शाहजहांपुर, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, अलीगढ़, झांसी, अयोध्या और सहारनपुर आदि जिलों की पुलिस ने पीस कमिटियों के साथ बैठक की. इस दौरान सभी पक्षों को समझाया गया. हालांकि इस दौरान मुस्लिम धर्मगुरू खुद आगे आए और प्रस्ताव दिया कि होली के दिन जुमे की नमाज देर से होगी. 2 बजे होने वाली अजान की टाइमिंग बढ़ा कर कहीं 2.30 बजे और कहीं तीन बजे करने पर सहमति बनी है.

    दारुल उलुम देवबंद की अपील

    सहारनपुर के देवबंदी उलेमा मौलाना क़ारी इसहाक़ गोरा ने बताया कि दारुल उलूम देवबंद की ओर से सर्व समाज को होली के दिन संयम और अमन बनाए रखने की अपील की है. इसी क्रम में उन्होंने मुसलमानों से कहा कि होली के दिन वह अपने घर के पास वाले मस्जिद में ही जुमे की नमाज़ अदा करें. इसके बाद वह अपने घरों के अंदर ही इबादत करें. उन्होंने लोगों को बिना वजह बाहर नहीं निकलने और किसी अफवाह में नहीं पड़ने की भी अपील की है. उधर, राजधानी लखनऊ में मौलाना फरंगी महली ने भी जुमे की नमाज का वक्त आगे बढ़ाने का ऐलान किया है.

    मुरादाबाद में भी बदला समय

    वहीं मुरादाबाद के शहर ईमाम सैय्यद मासूम अली आज़ाद ने वीडियो जारी कर एक बजे के बजाय ढाई बजे नमाज पढ़े जाने की बात कही है. कहा कि होली का जुलूस जीआईसी से शुरू होकर फैज़ गंज, पान दरीबा, मंडी चौक, अमरोहा गेट, चौमुखा पुल से टाऊन हाल तक निकलता है. ढाई बजे तक यह जुलूस खत्म हो जाएगा. इसी प्रकार रामपुर शहर काज़ी सैय्यद खुशनूद मियां ने भी कहा कि 14 मार्च को होली की वजह से ढाई बजे नमाज पढ़ने की अपील की है. उन्होंने ज़िले भर की मस्जिदों को नमाज का समय बदलने का आग्रह किया है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    UP में रजिस्ट्री का खेल खत्म! अब बिना ‘खतौनी’ में नाम के नहीं बेच पाएंगे जमीन

    भजन कुटी में नाबालिग से कुकर्म के आरोपी बाबा की पिटाई, वीडियो वायरल होने पर मची सनसनी

    लखनऊ में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की धर्म यात्रा को मंजूरी! प्रशासन ने थमाई 16 ‘सख्त’ शर्तों की लिस्ट

    बरेली से पंजाब तक ‘स्मैक’ का काला साम्राज्य! जानें कैसे एक छोटी सी गलती से हत्थे चढ़ा ड्रग माफिया

    ‘धर्म’ पर संग्राम! रेस्टोरेंट में नॉनवेज खाते दिखे महंत? वायरल वीडियो के बाद भड़की भीड़ ने बीच सड़क चप्पलों से पीटा

    संभल में चला प्रशासन का ‘हंटर’! 39 बीघा सरकारी जमीन से हटाया अवैध कब्जा, भू-माफियाओं में मचा हड़कंप

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.