रायपुर: राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना अंतर्गत कुछ दिनों पहले महिला सहित 4 आरोपियों को गांजा तस्करी करते पकड़ा गया था. जिसमें से पांचवा आरोपी और हिस्ट्रीशीटर उदय जैन फरार था. जिसे रायपुर( history sheeter arrested) पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.टिकरापारा पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने ने फरार आरोपी को सोमवार को ओडिशा से गिरफ्तार किया है.

history sheeter arrested – गांजा तस्करी के मामले में टिकरापारा थाना क्षेत्र में पहले गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान आरोपी खमतराई के हिस्ट्रीशीटर उदय जैन का नाम सामने आया था. जिसके बाद पुलिस ने सोमवार को उदय जैन को गिरफ्तार किया है.

आरोपी उदय जैन थाना खमतराई का हिस्ट्रीशीटर है. जिसके खिलाफ अलग अलग थानों में हत्या, हत्या का प्रयास, नारकोटिक्स एक्ट, आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट, मारपीट एवं प्रतिबंधात्मक धाराओं सहित अन्य मामले दर्ज है. हिस्ट्रीशीटर उदय जैन के खिलाफ जिला बदर एवं एन.एस.ए. की कार्रवाई भी की जा चुकी है. आरोपी पर रायपुर कलेक्टर ने जिला बदर की कार्यवाही की थी. आरोपी के कब्जे से घटना से संबंधित 3 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं. आरोपी पर PIT NDPS की कार्यवाही की गई है.

 

Share.
Exit mobile version