हिसार : हिसार के उकलाना थाना क्षेत्र में सामने आया है जहां पुलिस ने एक महिला को अवैध हथियार और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला अपने पति की (wife conspired to murder husband) हत्या की साजिश रच रही थी। इसी उद्देश्य से उसने अपने दोस्त से अवैध हथियार मंगवाया था। पुलिस अब महिला के दोस्त की तलाश में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसे देसी कट्टा कहां से मिला.
wife conspired to murder husband – पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बिठमड़ा निवासी सुमन अपने पति से मनमुटाव के चलते उसे नुकसान पहुंचाने की फिराक में घूम रही है और उसने दोस्त के माध्यम से अवैध असला मंगवाया है। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी महिला को काबू कर कब्जे से अवैध हथियार व दो कारतूस बरामद किए।


