Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को दीपावली गिफ्ट, 17-18 अक्टूबर को वेतन, दैनिक वेतनभोगियों को भी भुगतान
    • ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने किया गर्दा! 15 दिन में वर्ल्डवाइड ₹679 करोड़ पार
    • वेनेजुएला पर ऑपरेशन से तनाव: दक्षिणी कमान के प्रमुख एडमिरल होल्सी ने कार्यकाल से पहले दिया इस्तीफा
    • शेयर बाजार में धन वर्षा! सिर्फ 3 दिनों में निवेशकों की संपत्ति ₹9 लाख करोड़ बढ़ी
    • त्योहारी सीजन में सर्वर हुआ क्रैश, IRCTC डाउन होने से टिकट बुकिंग रुकी
    • UP पुलिस को मिलेगी क्रिकेटरों जैसी फिटनेस! अब जवानों को पास करना होगा यो-यो टेस्ट
    • दिन में सोना अच्छा या बुरा? आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान क्या कहता है
    • शरीयत में बहुविवाह का नियम: क्या एक मुस्लिम पुरुष 4 पत्नियों के होते हुए 5वीं शादी कर सकता है?
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, October 18
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Hisar:तिरुपति बालाजी धाम के लिए हिसार से पहली ट्रेन हुई रवाना, सामान्य डिब्बे में Rs 525 में कर सकेंगे यात्रा – First Train Leaves From Hisar For Tirupati Balaji Dham

    Hisar:तिरुपति बालाजी धाम के लिए हिसार से पहली ट्रेन हुई रवाना, सामान्य डिब्बे में Rs 525 में कर सकेंगे यात्रा – First Train Leaves From Hisar For Tirupati Balaji Dham

    June 4, 2023 हरियाणा 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    First train leaves from Hisar for Tirupati Balaji Dham

     बीकानेर के सीनियर डीएसओ सुरेंद्र कुमार स्टेशन अधीक्षक निहाल सिंह तिरुपति बालाजी जाने वाली ट्रे

    हरियाणा के हिसार से आंध्रप्रदेश स्थित तिरुपति बालाजी धाम के लिए शनिवार दोपहर 2.10 बजे ट्रेन रवाना हुई। अब सप्ताह में प्रत्येक शनिवार को श्रद्धालुओं को इस ट्रेन की सुविधा मिलेगी। वापसी में मंगलवार को तिरुपति धाम से शाम चार बजे ट्रेन रवाना होगी।

     

    शनिवार को रेलवे स्टेशन के काउंटर से तिरुपति धाम जाने के लिए किसी ने टिकट रिजर्वेशन नहीं करवाई। हालांकि इस ट्रेन में सादलपुर, लोहारू, सीकर जाने वाले कुछ यात्री पहुंचे थे। सामान्य डिब्बे में हिसार से तिरुपति बालाजी धाम जाने का किराया 525 रुपये है। स्लीपर का 1050 रुपये, थर्ड एसी का 2640 रुपये और सेकंड एसी का 3720 रुपये किराया है।

     

    श्रद्धालुओं की सुविधाओं को देखते हुए बालाजी स्पेशल ट्रेन का जयपुर से हिसार तक किया गया है। अभी तक यह ट्रेन जयपुर से तिरुपति बालाजी के बीच चल रही थी। श्रद्धालुओं की मांग को देखते हुए इसे हिसार तक बढ़ाया गया है।

     

    यह ट्रेन हिसार से सादलपुर, लोहारू, चिड़ावा, झुंझनू, नवलगढ़, सीकर, रींगस, ढेहर का बालाजी, जयपुर होते हुए सोमवार सुबह 9 बजे तिरुपति बालाजी धाम पहुंचेगी।

     

    यह रहेगी ट्रेन की हिसार से समय सारिणी

    •  हिसार से दोपहर 2.10 बजे चलेगी
    •  सादलपुर से चलेगी दोपहर 3.50 बजे
    •  लोहारू से चलेगी शाम 4.50 बजे
    •  चिड़ावा से चलेगी शाम 5.19 बजे
    •  झुंझनू से चलेगी शाम 5.43 बजे
    •  नवलगढ़ से चलेगी शाम 6.12 बजे
    •  सीकर से चलेगी शाम 6.45 बजे
    •  रींगस से चलेगी देर शाम 7.35 बजे
    •  ढेहर का बालाजी से चलेगी रात 9.20 बजे
    •  जयपुर से चलेगी शनिवार रात 9.40 बजे
    •  तिरुपति बालाजी धाम पहुंचेंगी सोमवार सुबह 9 बजे

     

    तिरुपति बालाजी धाम से ट्रेन की समय सारिणी

    •  तिरुपति बालाजी धाम से चलेगी मंगलवार शाम 4 बजे
    •  जयपुर से चलेगी गुरुवार शाम 5.55 बजे
    •  ढेहर का बालाजी से चलेगी शाम 6.05 बजे
    •  रींगस से चलेगी शाम 6.48 बजे
    •  सीकर से चलेगी देर शाम 7.55 बजे
    •  नवलगढ़ से चलेगी रात 8.22 बजे
    •  झुंझनू से चलेगी रात 9.10 बजे
    •  चिड़ावा से चलेगी रात 9.34 बजे
    •  लोहारु से चलेगी रात 10.22 बजे
    •  सादलपुर से चलेगी रात 11.30 बजे
    •  हिसार पहुंचेंगी गुरुवार दोपहर 1 बजे

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    पुलिस परिवार में मातम : ASI संदीप की आत्महत्या से गहरा सदमा, दो बेटियां और एक बेटा पीछे छूटे

    IPS पूरन कुमार सुसाइड मामला : राहुल गांधी ने परिवार से की मुलाकात, चंडीगढ़ पहुंचकर जताया दुख

    IPS सुसाइड केस पर बड़ा एक्शन : हरियाणा सरकार ने DGP शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेजा

    दिल्ली से बावल का सफर होगा आसान! अब इस रूट पर दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, जानें पूरा रूट और समय

    दिल दहला देने वाला सड़क हादसा : सोनीपत में कांग्रेस नेता के बेटे सहित चार की मौत

    IPS पूरन कुमार सुसाइड केस : 5 दिन बाद होगा पोस्टमार्टम, शव को चंडीगढ़ PGI शिफ्ट किया गया

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.