बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा लगातार बढ़ती जा रही है. देश में छात्र नेता उस्मान शरीफ हादी की मौत के बाद से ही हंगामा मचा हुआ है. इसी बीच जहां एक हिंदू युवक दीपू चंद्र दास को ईशनिंदा के आरोप के चलते भीड़ ने पीट-पीटकर मार दिया. वहीं, फिर अमृत मंडल का केस सामने आया, जहां उस पर वसूली का आरोप था (Hindus again on target) और गुस्साई भीड़ ने उसको भी पीट-पीटकर मार दिया. इसी के बाद अब ऐसा ही एक और दर्दनाक मामला सामने आया है. जहां भीड़ ने एक हिंदू परिवार के घर में आग लगा दी.
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 27 दिसंबर को बांग्लादेश के पिरोजपुर के डुमरीटोला गांव में साहा परिवार के घर के कई कमरों को अज्ञात बदमाशों ने आग के हवाले कर दिया. इसे अल्पसंख्यकों को निशाना बनाकर किया गया हमला बताया गया है. आरोप है कि हमलावरों ने घर के एक कमरे में कपड़े ठूंसकर उसमें आग लगाई, जिससे आग तेजी से पूरे घर में फैल गई.
इसे भी पढ़ें – बांग्लादेश में हिंदुओं की नई आवाज: ‘माइनॉरिटी जनता पार्टी’ का बड़ा ऐलान, अल्पसंख्यकों के दम पर लड़ेगी चुनाव
Hindus again on target – देश में हुई इस आगजनी की घटना पर लेखिका तस्लीमा नसरीन का भी रिएक्शन सामने आया है. तस्लीमा नसरीन ने सोशल मीडिया एक्स पर रिएक्शन देते हुए कहा, साहा परिवार के घर के पांच कमरों को हिंदू-विरोधी जिहादियों ने उस समय जला दिया, जब परिवार सो रहा था.
द डेली स्टार के अनुसार, राउजान इलाके में 5 दिनों के अंदर तीन अलग-अलग स्थानों पर 7 हिंदू परिवारों के घरों में आग लगाई गई. बांग्लादेश में 12 दिसंबर से देशभर में अशांति देखी जा रही है. दरअसल, हादी को 12 दिसंबर को देश में गोली मारी गई थी. इसी के बाद उनका सिंगापुर में इलाज चल रहा था. लेकिन, उनको बचाया नहीं जा सका. हादी की मौत के बाद से ही देश में हिंसा भड़की हुई है. लोग सड़कों पर उतर आए. जमकर नारेबाजी की.

