Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख
    • घर में मिली महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्थी में उलझी पुलिस
    • एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बताया निराधार
    • बुआ-भतीजी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जांच में जुटी पुलिस
    • रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस
    • ‘जंगलराज’ के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर BJP को घेरा
    • दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी सूरत
    • तांत्रिक कमरुद्दीन की क्राइम कुंडली : पीरागढ़ी केस में बड़ा खुलासा, सीरियल किलर की तरह 6 लोगों को उतारा मौत के घाट
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, February 11
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने सोच समझ कर खेला दावं, सत्ता बरक़रार रखने को साधे ये समीकरण

    हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने सोच समझ कर खेला दावं, सत्ता बरक़रार रखने को साधे ये समीकरण

    October 20, 2022 हिमांचल प्रदेश 3 Mins Read
    Himachal Pradesh BJP
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    हिमाचल प्रदेश में सत्ता बरकरार रखने के लिए भाजपा (Himachal Pradesh BJP) ने अपने उम्मीदवार तय करने में कई समीकरणों को साधने की कोशिश की है। बदलाव भी रणनीतिक लिहाज से किए गए हैं। पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए 62 उम्मीदवारों की पहली सूची में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को टिकट नहीं दिया है। इस सूची में दस विधायकों के टिकट काटे गए हैं, जबकि एक मंत्री की जगह उनके बेटे को टिकट दिया गया है। दो मंत्रियों की सीटें बदली गई हैं। पार्टी ने पांच महिला उम्मीदवार भी उतारा है। अभी छह सीटों की घोषणा नहीं की गई है। इनमें चार कांग्रेस के नेताओं के पास हैं।

    इसे भी पढ़ें – हिमाचल प्रदेश में BJP की 62 उम्मीदवारों की सूची जारी, देखें किसे कहां से मिला टिकट

    भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने मंगलवार रात राज्य की सभी 68 सीटों के लिए नामों पर विचार कर सूची को अंतिम रूप दिया था। बुधवार सुबह पार्टी ने 62 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। इसमें सबसे अहम नाम पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का न होना है। धूमल राज्य में हमीरपुर और सुजानपुर से चुनाव लड़ते रहे हैं। पार्टी ने उनकी जगह सुजानपुर सीट से कैप्टन (सेवानिवृत्त) रणजीत सिंह को उम्मीदवार बनाया है। पिछले विधानसभा चुनाव में धूमल को इस सीट पर कांग्रेस के कद्दावर नेता माने जाने वाले राजेन्द्र राणा ने पराजित किया था। धूमल की हार के बाद भाजपा ने जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया था।

    इसे भी पढ़ें – कांग्रेस ने जारी की 46 प्रत्याशियों की सूची, सियासी घरानों से 13 उम्मीदवार

     धूमल के बेटे अनुराग ठाकुर केंद्र सरकार में सूचना प्रसारण मंत्री हैं। अनुराग ठाकुर के ससुर एवं पूर्व सड़क परिवहन मंत्री व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गुलाब सिंह को इस बार जोगिंदर नगर से टिकट नहीं दिया गया है। हालांकि, पार्टी ने इन दोनों नेताओं की जगह धूमल के करीबियों को ही टिकट दिया है। सूत्रों का कहना है कि इससे पार्टी की अंदरूनी राजनीति में अनुराग ठाकुर और ज्यादा मजबूत होंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार 78 वर्षीय धूमल ने पार्टी नेतृत्व को चुनाव नहीं लड़ने की अपनी इच्छा से अवगत कराया था।

    इसे भी पढ़ें – हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी तय, आज रात जारी होगी भाजपा की सूची

    Himachal Pradesh BJP – भाजपा की सूची में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सिराज विधानसभा क्षेत्र से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम के बेटे अनिल शर्मा को भाजपा ने मंडी से उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने दो मंत्रियों सुरेश भारद्वाज तथा राकेश पठानिया की सीटों में भी बदलाव किया है। भारद्वाज राज्य में भाजपा के एक वरिष्ठ नेता हैं और वह शिमला शहरी निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा विधायक हैं।उन्हें कसुम्पटी से चुनाव मैदान में उतारा गया है, जबकि नूरपुर से विधायक पठानिया को पड़ोसी फतेहपुर से टिकट दिया गया है। राज्य सरकार में मंत्री महेंद्र सिंह की जगह उनके बेटे रजत ठाकुर को उम्मीदवार बनाया गया है। दस विधायकों के टिकट काटे गए हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    उत्तर भारत में बर्फबारी का तांडव: हिमाचल में 680 सड़कें बंद, जम्मू-श्रीनगर हाईवे ब्लॉक; फंसे हजारों पर्यटक

    हिमालय की चोटियों को निहारने का सपना होगा पूरा: 14 जनवरी से शुरू हो रही हैं उड़ानें

    हिमाचल के सिरमौर में बड़ा सड़क हादसा: खाई में समाई निजी बस, 8 घरों के बुझे चिराग

    डिजिटल इंडिया का ‘लोचा’! 2500 KM दूर भेज दी बिना चाबी की इलेक्ट्रिक बस, हिमाचल पहुँचकर खुली पोल

    दहल उठा हिमाचल : नालागढ़ में थाने के करीब बड़ा विस्फोट, कई इमारतों की खिड़कियों के शीशे चकनाचूर

    बीड़ बिलिंग में मातम: उड़ान भरते ही अनियंत्रित होकर जमीन पर आ गिरा पैराग्लाइडर

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.