Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • AIMIM का बिहार में बढ़ता दखल! विधानसभा चुनाव के लिए जारी की एक और लिस्ट
    • मोहन भागवत का बड़ा बयान : ‘दुनिया विनाश की तरफ जा रही है’, ‘मगर समाधान का रास्ता सिर्फ हमारे पास है
    • JNU में छात्रों पर लाठीचार्ज? प्रदर्शन के बाद अध्यक्ष समेत 6 छात्रों के खिलाफ FIR
    • साध्वी प्रज्ञा के विवादित बोल: लव जिहाद पर भड़कीं, बोलीं- ‘बेटी को समझाओ, न माने तो टांगें तोड़कर घर में बिठाओ’
    • दिवाली पर किसानों की हुई ‘धनवर्षा’! CM मोहन यादव ने बटन दबाकर ट्रांसफर किए ₹265 करोड़ रुपये, बंपर सौगात से खुशी की लहर
    • नॉनवेज बिरयानी पर खून-खराबा! ऑर्डर में गलती होने पर रेस्टोरेंट मालिक को मारी गोली, मौके पर मौत से हड़कंप
    • विवादित बोल पर पलटे गिरिराज सिंह? ‘नमक हराम’ बयान पर सफाई में बोले- ‘जो सरकार का उपकार नहीं मानते, मैंने उन्हें कहा’
    • अयोध्या में दीपोत्सव का दिव्य नजारा! घाटों पर जगमगाएंगे 26 लाख दीपक, पहली बार 11 हजार स्वदेशी ड्रोन दिखाएंगे ‘राम की कहानी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, October 20
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » भारत में हो रही प्रदूषण से सबसे अधिक मौत, कैसे ओजोन प्रदूषण बन रहा जानलेवा?

    भारत में हो रही प्रदूषण से सबसे अधिक मौत, कैसे ओजोन प्रदूषण बन रहा जानलेवा?

    February 7, 2024 देश 3 Mins Read
    ओजोन प्रदूषण
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    मानव के लिए जो पृथ्वी वरदान है, उस पृथ्वी को ही मानव ने अपने भोग विलास के कारण नर्क में तब्दील करना शुरू कर दिया है। हज़ारों कोशिशों के बाद भी मनुष्य के रहने लायक कोई अन्य ग्रह अंतरिक्ष में नहीं मिला है। लेकिन अगर मिल भी तो जाए तो मनुष्य उसे भी पृथ्वी जैसा बना देगा, जहाँ 99% लोगों को साफ हवा नहीं मिल पाएगी।

    इसे भी पढ़ें – क्या है Worship Act 1991? क्यों उठ रही इसे खत्म करने की मांग?

    हर साल असमय हो रही करीब एक लाख लोगों की मौत

    भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के एक बड़े हिस्से में प्रदूषण एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। प्रदूषण के कारण लोगों को कई तरह की बीमारियों से पीड़ित होना पड़ता है। खासकर अगर हम ओजोन प्रदूषण की बात करें तो यह दिन प्रति दिन काफी गंभीर होता जा रहा है। हालांकि यह खतरा तो पूरे दुनिया के लिए है लेकिन इसका सबसे अधिक प्रभाव भारत पर हो रहा है।

    स्टेट ऑफ ग्लोबल एयर के आंकड़ों की मानें तो ओजोन प्रदूषण से भारत में हर साल 168,000 लोगों की असमय मौत हो रही है। ये दुनिया में ओजोन से मौतों का 46 फीसदी हिस्सा है। भारत के बाद दूसरे नंबर पर चीन है, जहां सालाना 93 हज़ार से अधिक मौतें ओजोन प्रदूषण के कारण हो रही है।

    इसे भी पढ़ें – कौन हैं अरुण योगीराज, जिनकी बनाई मूर्ति होगी अयोध्या राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान

    क्या है ओजोन प्रदूषण?

    ओजोन एक गैस की परत होती है जो सूरज से आने वाली हानिकारक UV किरणों को पृथ्वी पर आने से रोकती है। यह गैस हल्के नीले रंग की होती है। पृथ्वी पर इंसानों और समुद्री जानवरों के जीवन के लिए ओजोन परत का होना बेहद जरूरी है। ये पृथ्वी के वायुमंडल में धरातल से 10 किमी से 50 किमी की ऊंचाई के बीच में पाई जाती है।

    अब अगर यह ओजोन जमीन पर आ जाए तो खतरनाक हो जाती है और प्रदूषण का कारण बनती है। ओजोन प्रदूषण तब होता है जब वायुमंडल में ओजोन की मात्रा सामान्य से अधिक हो जाती है। तब ये ओजोन प्रदूषण मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए हानिकारक हो सकता है।

    बता दें, ओज़ोन प्रदूषण से सबसे अधिक फेफड़ों संबंधित बीमारियां होती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन वायु प्रदूषण को लेकर दुनिया को कई बार आगाह कर चुका है। अनुमान है कि दुनिया की 99% आबादी खराब हवा में सांस लेने के लिए मजबूर है। इस कारण हर साल करीब 70 लाख लोगों की जान जा रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    मोहन भागवत का बड़ा बयान : ‘दुनिया विनाश की तरफ जा रही है’, ‘मगर समाधान का रास्ता सिर्फ हमारे पास है

    नॉनवेज बिरयानी पर खून-खराबा! ऑर्डर में गलती होने पर रेस्टोरेंट मालिक को मारी गोली, मौके पर मौत से हड़कंप

    फांसी vs इंजेक्शन : मौत की सज़ा का कौन सा तरीका बेहतर? पवन जल्लाद ने बताया- ‘निर्भया के दोषियों को लटकाने का अनुभव’

    कोलकाता में ED का बड़ा एक्शन : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी से जुड़े नेटवर्क का खुलासा

    RSS के शताब्दी समारोह में शामिल होने वाले पंचायत अधिकारी पर गिरी गाज, नियम उल्लंघन का आरोप

    पहले आंखों में झोंका नमक, फिर रेत दिया युवती का गला; शादी से इंकार करने पर युवक ने की छात्रा हत्या

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.