मुंबई के पवई इलाके में 20 बच्चों को RA स्टूडियो में कैद करने वाले आरोपी रोहित आर्या पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है. सभी बच्चे सुरक्षित बचा लिए गए हैं. पुलिस एक-एक कर बच्चों को बिल्डिंग से नीचे (high voltage drama) उतार रही है. बता दें कि गुरुवार को रोहित आर्या ने स्टूडियो में ऑडिशन देने आए 100 बच्चों में से 20 को स्टूडियो के अंदर बंधक बना लिया था. इसके बाद उसने वीडियो जारी कर इसकी जानकारी दी. जब वीडियो पुलिस के पास पहुंचा तो उसके हाथ-पांव फूल गए.
high voltage drama – जानकारी के अनुसार, पवई स्थित RA स्टूडियो में पिछले 10 दिनों से एक वेब सीरीज के ऑडिशन चल रहा था. इस ऑडिशन के लिए बच्चों को बुलाया गया था. यह ऑडिशन प्रक्रिया 10 दिनों से चल रही थी. बच्चे सुबह 10 बजे ऑडिशन के लिए जाते थे. फिर रात 8 बजे बच्चे स्टूडियो से निकल जाते थे.
20 बच्चों को बंधक बनाया था
उससे पहले, बच्चों को दोपहर में लंच के लिए ब्रेक दिया जाता था. हालांकि, आज बच्चे लंच के लिए बाहर नहीं आए. उसके बाद, जानकारी सामने आई कि 20 बच्चों को बंधक बना लिया गया है. जैसे ही यह पता चला कि बच्चों को बंधक बना लिया गया है, हर जगह हंगामा मच गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस भी स्टूडियो पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया.
रोहित आर्य के पास एयर गन थी
मिली जानकारी के अनुसार, रोहित आर्या के पास एक एयर गन थी. इसके साथ ही उसके पास कुछ केमिकल भी थे. बच्चों को हिरासत में लेने के बाद उसने एक वीडियो भेजा था. इस वीडियो में वह कहता दिख रहा है कि वह कुछ सवाल पूछना चाहता है. हालांकि, अभी यह पता नहीं चल पाया है कि वह किस विषय पर बात करना चाहता था. रोहित आर्या ने बच्चों को जलाकर मार डालने की धमकी दी थी.
