दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में शर्टलेस प्रोटेस्ट के सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने युवा कांग्रेस के 3 और कार्यकर्ताओं को एक दिन पहले हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया. लेकिन उनकी (who are those 3 young congressmen) गिरफ्तारी को लेकर हिमाचल प्रदेश में हंगामा हो गया. दिल्ली पुलिस जब उन्हें लेकर आ रही थी तो शिमला पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक दिया. दोनों पुलिस बलों के बीच जबरदस्त ड्रामा चला.

इस पूरे घटनाक्रम में हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा पुलिस भी शामिल थी. हिमाचल पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा पुलिस की टीम भी 3 लोगों की गिरफ्तारी में शामिल थी. 2 राज्यों की पुलिस ने दिल्ली में दर्ज एक केस के सिलसिले में 3 लोगों का पीछा करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया.

इसे भी पढ़ें – दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टेशनों की पूरी लिस्ट

ये तीनों आरोपी इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के कार्यकर्ता हैं. दिल्ली में AI समिट विरोध मामले में इन तीनों को दिल्ली पुलिस ने शिमला के पास से गिरफ्तार किया. सौरभ सिंह उत्तर प्रदेश के अमेठी के रहने वाले हैं. वह अमेठी में कांग्रेस पार्टी की यूथ टीम का सक्रिय कार्यकर्ता हैं और यहां के मुंशीगंज थाना क्षेत्र के सेवाई हेमगढ़ के रहने वाले हैं.

who are those 3 young congressmen – सौरभ सिंह के अलावा पकड़े गए अरबाज खान उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के रहने वाले हैं. वह इंडियन यूथ कांग्रेस से जुड़े हुए हैं. साथ ही कांग्रेस की युवा विंग से भी जुड़े हुए हैं और वह यूथ कांग्रेस के सेंट्रल यूपी जोन के उपाध्यक्ष हैं. इससे पहले अरबाज उत्तर प्रदेश में यूथ कांग्रेस के पूर्व महासचिव रह चुके हैं. पकड़े गए तीसरे आरोपी सिद्धार्थ मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं और वह इंडियन यूथ कांग्रेस से जुड़े हुए हैं.

 

Share.
Exit mobile version