दिल्ली नगर निगम के मेयर राजा इकबाल सिंह की आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर आम आदमी पार्टी ने नाराजगी जाहिर है. शनिवार (10 जनवरी) को AAP के पार्षद MCD मुख्यालय पहुंचे. खास बात ये है कि (high voltage drama) इस दौरान पार्षद अपने साथ भेड़ और बकरियों को साथ लेकर पहुंचे थे. यहां AAP पार्षदों ने राजा इकबाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और उनका इस्तीफे की मांग की.
दरअसल शुक्रवार को हुई MCD सदन की बैठक में बीजेपी मेयर राजा इकबाल सिंह ने कथित तौर पर महिला पार्षदों के लिए “भेड़बकरी” जैसे आपत्तिजनक शब्दों के प्रयोग किया था. जिसको लेकर बवाल शुऱू हो गया. AAP पार्षदों ने इकबाल सिंह की आपत्तिजनक टिप्पणी पर कड़ी नाराजगी जताई.
इसे भी पढ़ें – नोएडा STF का बड़ा धमाका: 100 करोड़ के ‘GST सिंडिकेट’ का भंडाफोड़, नोएडा से दबोचे गए 4 मास्टरमाइंड
शनिवार को MCD नेता विपक्ष और आम आदमी पार्टी के पार्षद अंकुश नारंग की अगुवाई में सिविक सेंटर, MCD मुख्यालय स्थित मेयर दफ्तर के बाहर AAP के सभी निगम पार्षदों ने बीजेपी मेयर राजा इकबाल सिंह के खिलाफ “भेड़-बकरी” ले जाकर विरोध प्रदर्शन किया. इसमें भारी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं.
high voltage drama – इस दौरान सभी लोगों ने हाथों में बीजेपी महिला विरोध लिखी तख्तियां ले रखीं थीं. महिलाओं ने बीजेपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. AAP पार्षदों ने कहा कि मेयर ने पार्षदों के साथ ही महिला पार्षदों का अपमान किया है, उन पर अभद्र टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि मेयर को अपने पद पर बने रहने का कोई हक नहीं, उन्हें तुरंत इस्तीफा देना चाहिए. महिलाओं ने कहा कि हम मेयर राजा इकबाल के लिए भेड़-बकरी लेकर आए हैं.


