रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को संथाल परगना प्रमंडल की गोड्डा, पोड़ैयाहाट और मधुपुर सीटों पर इंडिया ब्लॉक के प्रत्याशियों के नामांकन के बाद चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार और भाजपा पर जोरदार जुबानी हमला किया।
उन्होंने कहा कि जब मैंने केंद्र से झारखंड के लोगों के हक का बकाया 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपये मांगा तो मुझे जेल में डाल दिया गया। झारखंड में जब से हमने सरकार बनाई है, उसके एक घंटे के बाद से व्यापारियों ने सरकार गिराने का खेल शुरू कर दिया। उनके षड्यंत्रों से बचते हुए (Hemant Soren On BJP) हमारी सरकार ने पांच साल पूरे किए।
इसे भी पढ़ें – पार्टी को फंड देने वालों को कांग्रेस में मिलता है टिकट, हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर लगाया बड़ा आरोप
सोरेन ने कहा कि 2019 में हमने पांच साल के लिए वोट की भीख मांगी थी। आज हम अधिकार के साथ लोगों के दरवाजे पर वोट मांगने आए हैं। अधिकार इसलिए, क्योंकि बीते पांच सालों में हमने जनता के लिए काम किया है। कोरोना काल में हमने बदतर स्थितियों में भी लोगों को भूख से मरने नहीं दिया। मजदूरों को हवाई जहाज से राज्य में लाया गया।
इसे भी पढ़ें – झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष भाजपा में हुए शामिल
Hemant Soren On BJP – मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश में महंगाई आसमान छू रही है। भाजपा की सरकार में पांच रुपए का प्लेटफार्म टिकट पचास रुपए हो गया है। आटा-दाल, सब्जी की कीमत आसमान छू रही है। आम जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। हमने राज्य की जनता को महंगाई से बचाने के लिए महिलाओं के खाते में एक हजार रुपये भेजने की शुरुआत की। अगर झारखंड में फिर से हमारी सरकार बनी तो महिलाओं के खाते में हर साल एक-एक लाख रुपए भेजने का काम करेंगे।
