हेमंत कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर सरकार ने मुहर लगा दी है. युवाओं से लेकर महिलाओं तक सभी को ध्यान में रखते हुए कई अहम फैसले लिए गए हैं. जहां एक ओर पेंशन पाने वाली महिलाओं की आयु कम की गई है. तो वहीं, जेपीएससी परीक्षा के लिए न्यूनतम एवं अधिकतम उम्र सीमा में सात वर्षों की छूट दी है.
इसे भी पढ़ें – झारखंड में साइबर अपराधियों पर लगाम, 8,600 से अधिक बैंक खाते सील किये गये
जेपीएससी परीक्षा की आयु में मिलेगी छुट
हेमंत कैबिनेट में जेपीएससी परीक्षा के लिए न्यूनतम एवं अधिकतम उम्र सीमा में सात वर्षों की छूट देने के फैसले को भी मंजूरी दी गई है. बता दें कि अधिकतम उम्र की गणना एक अगस्त 2017 की तिथि से की जाएगी, जबकि न्यूनतम उम्र की गणना एक अगस्त 2014 की तिथि से होगी.
इसे भी पढ़ें – झारखंड में 8 आईएएस का तबादला, राजीव अरुण एक्का फिर बने सीएम के अपर मुख्य सचिव
50 वर्ष से अधिक की महिलाओं को मिलेगी पेंशन
वहीं हेमंत सरकार एक महत्वपूर्ण फैसले में पूरे राज्य में 50 वर्ष से ऊपर की महिलाओं को वृद्धावस्था पेंशन देने के फैसले पर भी मुहर लगा दी है. जहां पहले 60 वर्ष से अधिक के लोगों को पेंशन मिलती थी. वहीं, इस फैसले के बाद राज्य सरकार के इस फैसले से पेंशन के लाभुकों की संख्या में लगभग 18 लाख की बढ़ोतरी होगी.सरकार के फैसले का असर सभी वर्ग की महिलाओं पर होगा जबकि एससी एवं एसटी वर्ग के पुरुषों को भी यह लाभ मिलेगा.सामान्य वर्ग के पुरुषों को यह लाभ नहीं मिलेगा.

