Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
    • Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आधुनिक विद्या मंदिर का उद्घाटन
    • Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने ‘माई भारत वॉलिंटियर’
    • Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया में पुनर्वास की तैयारी
    • Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, ‘जानता था कई बड़े राज’
    • FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपोर्ट फेल, मिला नोटिस
    • Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान पर, संपर्क कटा
    • Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की परियोजना को मंजूरी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, September 19
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » हिमाचल के सात जिलों में भारी बर्फबारी का अलर्ट, पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी

    हिमाचल के सात जिलों में भारी बर्फबारी का अलर्ट, पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी

    January 27, 2023 हिमांचल प्रदेश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    शिमला : हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर लोगों को सफेद आफत का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक़ (Heavy Snowfall Alert) दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश में सक्रिय होगा और इसके प्रभाव से भारी बारिश व बर्फबारी देखने को मिलेगी। इससे राज्य में शीतलहर में और इजाफा होगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि 29 व 30 जनवरी को पूरे प्रदेश में जबरदस्त बारिश-बर्फबारी होने की आशंका है। इस दौरान मैदानी भागों में गरज व अंधड़ के साथ भारी वर्षा और पर्वतीय व उच्च पर्वतीय इलाकों में भारी बर्फबारी का येलो अलर्ट रहेगा। शिमला, कुल्लू, मंडी, कांगड़ा, चम्बा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों में भारी बर्फ गिरने की पूरी संभावना बनी हुई है।

    इसे भी पढ़ें – हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू ने की प्रधानमंत्री से भेंट, कार्यभार ग्रहण करने के बाद पहली मुलाकात

     Heavy Snowfall Alert – उन्होंने इन जिलों में रहने वाले लोगों से दो दिन सावधान रहने की अपील की है। साथ ही बाहरी राज्यों के पर्यटकों को इन इलाकों की यात्रा पर निकलने से पहले एहतियात बरतने की सलाह दी है। पर्यटकों को राज्य के ऊंचाई वाले स्थानों पर न जाने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि पहाड़ीइलाकों में भारी बारिश-बर्फबारी से भूस्खलन होने की आशंका है, जिससे यातायात, बिजली, पानी और संचार जैसी मूलभूत सेवाएं बाधित हो सकती हैं। मौसम खुलने के बावजूद उच्च पर्वतीय इलाकों में दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। पिछले दिनों हुई भारी बर्फबारी के कारण अवरुद्ध कई सड़कें अभी तक बहाल नहीं हो पाई हैं।

    इसे भी पढ़ें – बिलासपुर में सड़कों पर उतरे ट्रक ऑपरेटर, अडानी और नड्डा का पुतला फूंका

    राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार सुबह तक राज्य भर में चार नेशनल हाइवे और 219 सड़कें अवरुद्ध हैं। लाहौल-स्पीति जिला में सबसे अधिक 136 सड़कें बंद हैं। इनमें उदयपुर उपमण्डल में 83, लाहौल में 48 और स्पीति में 05 सड़कें शामिल हैं। चम्बा जिला में 55, कुल्लू में 10, शिमला में 06, मंडी में 04, सिरमौर व किन्नौर में 03-03 और कांगड़ा में 01 सड़क बंद है। लाहौल-स्पीति में 02 और किन्नौर व कुल्लू में 01-01 नेशनल हाइवे बंद पड़ा है। बर्फबारी से 382 ट्रांसफार्मरों के बंद पड़ने से कई जगह बिजली गुल है। अकेले चम्बा जिला में 354 बिजली ट्रांसफामर ठप हैं। इनमें तीसा उपमण्डल में 195, पांगी में 78, सलूणी में 45 और भरमौर में 10 ट्रांसफार्मर शामिल हैं। लाहौल-स्पीति में 15 और किन्नौर में 09 ट्रांसफार्मर बंद हैं। बर्फबारी का पेयजल परियोजनाओं पर भी असर पड़ा है। चम्बा जिला में 70 और लाहौल-स्पीति में 02 परियोजनाएं ठप हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Anti Drugs Operation: हिमाचल के कांगड़ा में पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, चरस और चिट्टा बरामद

    हिमाचल की जेलों में क्षमता से 30% अधिक कैदी: CM सुक्खू ने विधानसभा में पेश किए आंकड़े, दो-तिहाई विचाराधीन बंदी

    आय से अधिक संपत्ति मामले में शिमला विजिलेंस दफ्तर पहुंचे BJP विधायक सुधीर शर्मा, 2 घंटे चली पूछताछ

    हिमाचल में 25 साल बाद फिर शुरू होगी सरकारी लॉटरी: वित्तीय संकट से निपटने के लिए सुक्खू सरकार ने जारी किया टेंडर

    मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, HRTC के बेड़े में शामिल होंगी 1,000 नई बसें और 200 हाइड्रोजन बसें

    हिमाचल में मानसून का कहर: बारिश और भूस्खलन से 157 की मौत, 259 सड़कें बंद; ₹886 करोड़ का नुकसान

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.