उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में बार-बार के रेप से परेशान होकर किशोरी ने तेजाब पीकर आत्महत्या कर ली. आरोप है कि एक युवक ने 17 वर्षीय किशोरी के (teenage girl drank acid) साथ कई बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और इसके बाद भी उसका लगातार उत्पीड़न करता रहा
दुष्कर्म के बाद उत्पीड़न से परेशान होकर करीब 15 दिन पहले पीड़िता ने तेजाब पी लिया था और अब उपचार के दौरान पीड़िता की मौत हो गई. मृतका के परिवार वालों ने मोहल्ले के ही युवक पर दुष्कर्म और इस उत्पीड़न में आरोपी के परिवार की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की.
इसे भी पढ़ें – जेल से बाहर आएंगे मशहूर यूट्यूबर मनी मिराज, पीड़िता से शादी करने पर बनी सहमति!
बताया जा रहा है कि मुस्लिम युवक आरोपी चार वर्षों से शारीरिक शोषण कर रहा था. हापुड़ नगर के एक मोहल्ले की महिला ने दर्ज मुकदमे में बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री हापुड़ नगर के एक स्कूल में इंटर की छात्रा थी और मोहल्ले के रहने वाले आरोपी ने उसकी पुत्री के साथ कई बार दुष्कर्म किया था.
teenage girl drank acid – वह पिछले करीब चार वर्षों से पुत्री का शारीरिक शोषण कर उसे परेशान कर रहा था. जब इस बात की जानकारी उन्हें हुई तो उन्होंने आरोपी और उसके पिता को समझाया, लेकिन आरोप है कि युवक ने मिलना-जुलना बंद नहीं किया.
आरोप है कि आरोपी उनकी पुत्री को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था. इस पूरे कृत्य में युवक के पिता भूरा ने भी अपने आरोपी पुत्र का साथ दिया. लगातार तनाव और बदनामी के डर से पुत्री परेशानी में चल रही थी, जिसके चलते उसने तीन फरवरी 2026 को तेजाब पी लिया.
