अक्सर हमें सलाह दी जाती है कि ज्यादा से ज्यादा पानी पीना सेहत के लिए अच्छा होता है, क्योंकि यह शरीर को हाइड्रेट रखता है, त्वचा को निखारता है और शरीर से टॉक्सिंन को बाहर निकालने में मदद करता है. लेकिन (drink too much water it can be harmful) क्या आप जानते हैं कि जरूरत से ज्यादा पानी पीना भी आपकी सेहत पर नकारात्मक असर डाल सकता है? जब हम शरीर की जरूरत से ज्यादा पानी पीते हैं, तो यह शरीर के इलेक्ट्रोलाइट संतुलन को बिगाड़ सकता है.

1 दिन में कितना पानी पीना चाहिए ?

डायटिशियन गीतिका चोपड़ा बताती हैं कि, पानी कितना पीना चाहिए…ये पूरी तरह से उम्र, वजन और हेल्थ पर निर्भर करता है. रोजाना लोगों को 8 गिलास पानी पीने की सलाह दी जाती है. लेकिन जरूरी नहीं कि हर किसी के लिए 8 गिलास पानी काफी हो. किसी के लिए ये ज्यादा तो किसी के लिए कम भी हो सकता है.

ज्यादा पानी पीने पर शरीर देता है ये संकेत

मतली और उल्टी जैसा महसूस होना- जब शरीर में पानी की मात्रा जरूरत से ज्यादा हो जाती है, तो पेट में असहजता होने लगती है. इससे मतली (nausea) या उल्टी जैसा महसूस हो सकता है. यह शरीर का एक तरीका है यह बताने का कि पानी का संतुलन बिगड़ रहा है.

हाथ-पैरों में सूजन (Swelling)- ज्यादा पानी पीने से शरीर के इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस बिगड़ सकता है, जिससे हाथ, पैर या होंठों में हल्की सूजन दिखाई दे सकती है. यह संकेत बताता है कि शरीर एक्सट्रा (drink too much water it can be harmful) पानी को सही तरीके से संभाल नहीं पा रहा है.

बार-बार पेशाब आना- अगर आप सामान्य से कहीं ज्यादा बार पेशाब के लिए जा रहे हैं, तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि आप जरूरत से ज्यादा पानी पी रहे हैं. आमतौर पर दिन में 6 से 8 बार पेशाब आना सामान्य माना जाता है, लेकिन अगर यह संख्या बहुत बढ़ जाए और पेशाब बिल्कुल साफ (पानी जैसा) हो, तो समझ जाएं कि शरीर में पानी ज्यादा हो रहा है.

Share.
Exit mobile version