भोपाल : मध्यप्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभागाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद मुकेश नायक ने फिर से कांग्रेस प्रदेश कार्यालय पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया है. दो दिन पहले उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिए जाने और वापस लौटने की वजह बताई. उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस में (head of media department returned) अभी जीतू पटवारी के अलावा कोई विकल्प नहीं है. मेरे इस्तीफे से गलत मैसेज जा रहा था, इसलिए फैसला वापस लिया है.

जीतू पटवारी की अपील को मैंने स्वीकार किया : नायक

मुकेश नायक ने कहा, ” मैं फिर से नहीं आया हूं. मैं यहां 25 सालों से आ रहा हूं. एक तरह से यह मेरा दूसरा घर है. पार्टी में गतिरोध पैदा होते हैं और खत्म भी होते हैं. यह हर पार्टी में होता है. प्रबंध समिति की बैठक में मैंने अपने भाषण में कहा था कि नए लोगों के लिए पुराने लोगों को अपना स्थान खाली करना चाहिए. इसी का हवाला देकर मैंने अपने पद से इस्तीफा दिया था. हालांकि, इस बीच ऐसे गतिरोध पैदा हुए जिसे मेरे इस्तीफे से जोड़ दिया गया. यह गतिरोध पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे थे.

जीतू पटवारी के अलावा कोई विकल्प नहीं : मुकेश नायक

मुकेश नायक ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की तारीफ करते हुए कहा,आज मध्यप्रदेश में कांग्रेस का जो नेतृत्व है, वह बहुत सशक्त नेतृत्व है. ऐसी कठिन परिस्थिति मे जीतू पटवारी के अलावा पार्टी के पास कोई विकल्प नहीं है. सड़क, संघर्ष, आंदोलन, किसान, नौजवान की राजनीति के अलावा प्रदेश की सुरक्षा, आधारभूत ढांचा और (head of media department returned) संरचना के सवाल जीतू पटवारी के पास हैं. किसी भी स्थिति में हम उनके नेतृत्व को कमजोर होना नहीं देना चाहते.

 

Share.
Exit mobile version