Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Ujjain News: बाबा महाकाल के दरबार में फिर पहुंचे अभिनेता सुनील शेट्टी, भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद
    • MP Crime News: अशोकनगर में चल रही थी करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री, पुलिस को नहीं लगी भनक; छापेमारी में 4 करोड़ का माल बरामद
    • MP Census 2027 Date: मध्य प्रदेश में जनगणना 2027 की तारीखों का ऐलान, जानें कितनी ‘हाईटेक’ होगी आबादी की गिनती
    • CM Mohan Yadav News: सीएम मोहन यादव को झंडे दिखाने पर गिरफ्तारी, हवालात में रहने के कारण छूटी नाबालिग की 12वीं की परीक्षा
    • Khandwa News: खंडवा में गौशाला बनी शमशान, भूख-प्यास से 16 गायों की मौत; मैदान में बिखरे मिले शव
    • बड़ी कार्रवाई: जेल के अंदर चल रहे ‘खेल’ का पर्दाफाश, जेल से छूटते ही बंदी ने की शिकायत, आरोपी सिपाही निलंबित
    • Swachh Survekshan 2026: इंदौर में स्वच्छता के सातवें आसमान की तैयारी, पानी की किल्लत के बीच रैंकिंग पर नगर निगम का फोकस
    • Crime News: पिता की मौत का बदला लेने के लिए ससुर को मार डाला, दामाद और साढ़ू ने मिलकर रची हत्या की खौफनाक साजिश
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, February 11
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » HDFC Bank Controversy: ‘ब्राह्मण होना पाप है क्या?’ आस्था से विवाद के बाद कर्मचारी ऋषि का छलका दर्द, CCTV की मांग

    HDFC Bank Controversy: ‘ब्राह्मण होना पाप है क्या?’ आस्था से विवाद के बाद कर्मचारी ऋषि का छलका दर्द, CCTV की मांग

    February 11, 2026 उत्तर प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    मैं बेइज्जती भी सहूं और मानहानि का केस भी? तब तो सीधा यही मान लिया जाए कि ब्राह्मण होना ही पाप है… यह शब्द उन्ही ऋषि मिश्रा के हैं, जिनकी पत्नी ऋतु त्रिपाठी ने HDFC बैंक की पनकी शाखा से प्रताड़ना का आरोप लगाकर इस्तीफा दे दिया है. सोशल मीडिया पर ठाकुर होने की धौंस दिखाने वाली आस्था सिंह के वीडियो के बाद अब ऋषि मिश्रा ने सुरक्षा और सम्मान को लेकर गुहार लगाई है.

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋतु त्रिपाठी ने खुलासा किया है कि जब से आस्था सिंह ने उन पर और उनके पति पर आरोप लगाए हैं, तब से ऋषि मिश्रा को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. ऋतु का कहना है- आस्था सिंह जो बोल रही हैं वह झूठ है, बैंक के CCTV में सब कैद है. अगर मेरे पति को कुछ भी हुआ, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी आस्था सिंह की होगी. ऋतु ने इस संबंध में जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज कराई है.

    ‘मेरा ब्राह्मण होना ही गुनाह है’

    अपनी पत्नी और बहन के साथ हुई अभद्रता के बाद बैंक पहुंचे ऋषि मिश्रा ने भावुक होते हुए कहा कि उन्हें सिर्फ इसलिए दबाया जा रहा है क्योंकि वह ब्राह्मण हैं. ऋषि का कहना है कि उन्होंने कोई वीडियो वायरल नहीं किया. अगर उन्हें ऐसा करना होता तो वो 7 जनवरी को ही कर देते. ऋषि के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज देखने पर साफ हो जाएगा कि पहले बदतमीजी किसने की थी.

    इस्तीफे के पीछे का टॉर्चर और मैनेजर का रवैया

    ऋतु त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने 6 नवंबर 2024 को बैंक जॉइन किया था, लेकिन वहां का माहौल दम घोंटने वाला था. ऋतु ने बैंक को बताया था कि उनकी छोटी बेटी है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें रात 11-11 बजे तक रोका जाता था. ऋतु का आरोप है कि ब्रांच मैनेजर सुमित सिंह उन्हें केबिन में बुलाते थे और ड्रॉप करने की बात कहते थे. जब ऋतु ने मना किया, तो उन्हें इस्तीफा देने का दबाव बनाया गया. इसी मानसिक तनाव के कारण उन्होंने नौकरी छोड़ दी.

    क्या था आस्था सिंह का दावा?

    दूसरी ओर, रिलेशनशिप मैनेजर आस्था सिंह ने सफाई दी है कि विवाद तब बढ़ा जब ऋषि मिश्रा ने उनकी जाति पूछी और अभद्रता की. आस्था का कहना है कि उन्हें अपने ‘ठाकुर’ होने पर गर्व है और उन्होंने केवल अपनी गरिमा की रक्षा में जवाब दिया था.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    जेठानी के गहने चोरी कर देवरानी ने रची भिखारियों वाली कहानी, एक छोटी सी गलती से ऐसे खुला ‘चोरी कांड’ का राज

    Kashi Suicide Case: बड़ी बहन की तेरहवीं पर हैदराबाद के भाई-बहन ने काशी में दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- ‘Forgive Us’

    Mathura Mass Suicide: मथुरा में सामूहिक आत्मघाती कदम, 5 सदस्यों की मौत से इलाके में दहशत, सुसाइड नोट की तलाश

    CM Yogi in Sitapur: ‘बंट गए तो कटने के रास्ते खुल जाएंगे’, सीतापुर में सीएम योगी ने दुश्मनों को लेकर दी बड़ी चेतावनी

    Kanpur Lamborghini Case: शिवम मिश्रा नहीं तो फिर कौन था स्टीयरिंग पर? आरोपी के वकील के दावे से केस में नया मोड़

    Kanpur Lamborghini Accident: वीडियो में दिखा आरोपी शिवम, फिर FIR से नाम क्यों गायब? कानपुर पुलिस पर उठे सवाल

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.