Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, April 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » बुर्काधारी महिला हसीना अख्तर गिरफ्तार,CRPF के बंकर पर फेंका था पेट्रोल बम

    बुर्काधारी महिला हसीना अख्तर गिरफ्तार,CRPF के बंकर पर फेंका था पेट्रोल बम

    April 1, 2022 देश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सीआरपीएफ के बंकर पर पेट्रोल बम फेंकने वाली बुर्काधारी महिला (Haseena Akhtar) को अरेस्ट कर लिया गया है। मंगलवार को बंकर पर पेट्रोल बम फेंकने का वीडियो सामने आया था। सीसीटीवी फुटेज में बुर्का पहने महिला बैग से पेट्रोल बम निकालकर सीआरपीएफ बंकर पर फेंकती नजर आती है। इसके बाद वहां आग लग जाती है, जिसे सीआरपीएफ कर्मी बुझाते दिखते हैं। महिला की पहचान हसीना अख्तर (Haseena Akhtar) के तौर पर हुई है, जिसके ताल्लुक आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से रहे हैं। इसके अलावा वह पहले भी आतंकवाद से जुड़ी गतिविधियों में संलिप्त रही है।

    इसे भी पढ़ें – रमेश पोखरियाल को खाली करना पड़ेगा बंगला, सिंधिया को हुआ आवंटित

    Haseena Akhtar – कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार ने कहा कि सीआरपीएफ बंकर पर बम फेंकने वाली महिला की पहचान कर ली गई है। इसके अलावा हसीना अख्तर को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस का कहना है कि हसीना अख्तर के खिलाफ उत्तर कश्मीर के अलग-अलग थानों में तीन मुकदमे पहले से ही दर्ज है। पुलिस ने कहा कि हसीना अख्तर लश्कर-ए-तैयबा के ओवरग्राउंड वर्कर के तौर पर काम करती रही है। यही नहीं उसके दुख्तरान-ए-मिल्लत संगठन की मुखिया आसिया अंद्राबी से भी ताल्लुक रहे हैं। पुलिस ने कहा कि हसीना अख्तर के खिलाफ 2019 में यूएपीए के तहत हंदवाड़ा में केस दर्ज किया गया था।

    इसे भी पढ़ें – केंद्र सरकार ने पूर्वोत्तर के बड़े हिस्से से AFSPA हटाया, हिमंता सरमा ने की PM मोदी की सराहना

    हसीना अख्तर पर यह केस लश्कर-ए-तैयबा के पोस्टर चिपकाने के आरोप में दर्ज किया गया था। इसके बाद एक और मामला उसके खिलाफ दर्ज हुआ था, लेकिन बाद में जमानत पर बाहर आ गई थी। हाल ही में उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इस वीडियो में दिखता है कि बुर्का पहने एक महिला बंकर पर बम फेंकती है। उसके बाद से ही बम फेंकने वाली महिला की तलाश की जा रही थी, जो अब जाकर पूरी हो गई है। इस घटना से यह स्पष्ट हुआ है कि घाटी में कुछ महिलाएं भी आतंकी संगठनों के साथ सक्रिय हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक

    IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव

    “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी

    बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”

    असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान

    राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.