हरियाणा : हरियाणा की राजनीतिक गलियारों में इन दिनों मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और वरिष्ठ भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई के परिवार के बीच बढ़ती नजदीकियां चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। इसी कड़ी में (meeting for third time in 15 days) सोमवार रात कुलदीप बिश्नोई ने अपने परिवार सहित मुख्यमंत्री आवास पर डिनर किया। पिछले मात्र 15 दिनों के भीतर दोनों नेताओं के बीच यह तीसरी बड़ी मुलाकात है।
विकास और जनहित पर हुई चर्चा
इस मुलाकात के बाद कुलदीप बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के स्नेहपूर्ण निमंत्रण पर उन्होंने रात्रि भोज में शिरकत की। बिश्नोई ने बताया कि इस दौरान हरियाणा के समग्र विकास, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर सकारात्मक चर्चा हुई।
पूर्व सीएम भजनलाल को किया याद
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल को भी नमन किया। सीएम सैनी ने कहा कि चौधरी भजनलाल की कार्यशैली हमेशा जनहित और विकास के लिए समर्पित रही है और वे सदैव सम्मानित रहेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ उनकी पत्नी सुमन सैनी भी मौजूद रहीं।
बढ़ती राजनीतिक सक्रियता
राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि दोनों परिवारों के बीच लगातार हो रही यह मुलाकातें राज्य के राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण हो सकती हैं। इससे पहले 3 जून को मुख्यमंत्री स्वयं दिल्ली में कुलदीप बिश्नोई के आवास पर चाय पर चर्चा के लिए पहुंचे थे। यह बार-बार हो रही मुलाकातें राज्य में किसी बड़े (meeting for third time in 15 days) राजनीतिक बदलाव या संगठनात्मक मजबूती की ओर संकेत कर रही हैं।


