हरियाणा में आज से नौतपा की शुरूआत हो चुकी है। अब अगले 9 दिन तक गर्मी अपना रौद्र रूप दिखाएगी। इसी बीच मौसम विभाग ने हरियाणा के 15 जिलों के लिए लूट का रेड अलर्ट जारी किया है। गर्मी के चलते पहले से ही दुश्वार जिंदगी जी रहे लोगों को अब 9 दिन तक सूर्य देवता के उग्र रूप का भी सामना करना पड़ेगा।
इसे भी पढ़ें – अनिल विज ने सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों से मुलाकात, हर संभव मदद का दिया आश्वासन
इन जिलों के लिए लू का रेड अलर्ट
नौतपा की शुरूआत के साथ ही मौसम विभाग की ओर से हरियाणा के 15 जिलों के लिए लूट का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ओर से हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, भिवानी, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह के लिए लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों में इन जिलों में पारा 46 डिग्री को पार कर सकता है।
इन जिलों के लिए येलो अलर्ट
15 जिलों में रेड अलर्ट के अलावा मौसम विभाग ने हरियाणा के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। इनमें पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, कैथल और पानीपत जिले शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें – लोकसभा चुनाव : हरियाणा में अब तक पकड़ी करोड़ों की नगदी और शराब
2 दिन चलेंगी तेज गर्म हवाएं
पिछले कुछ महीनों के दौरान हरियाणा में कम बारिश होने के कारण इस बार मई में ही झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग की माने तो 26 और 27 मई को प्रदेश में तेज गर्म हवाएं चलेंगी, जिससे लोगों की परेशानी पहले से कईं गुणा बढ़ सकती है। इस दौरान 29 मई तक मौसम खुश्क और गर्म रहेगा, हालांकि बीच-बीच में मामूली तौर पर बादल छाए रह सकते हैं, जिस कारण धूल भरी आंधी भी चल सकती है।