सोनीपत : हरियाणा में निकाय चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज सोनीपत पहुंचे, जहां वे दिनभर में करीब 2 दर्जन छोटी-छोटी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री ने अपने दौरे की शुरुआत सोनीपत के वार्ड नंबर 8 से की और गांव राई में स्थित पहली (Haryana Municipal Elections) जनसभा में लोगों को संबोधित किया।

इसे भी पढ़ें – नूंह दौरे पर पहुंचे राज्यपाल असीम घोष; स्थानीय समस्याओं को लेकर दिखे गंभीर, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

सीएम सैनी ने कहा कि मेयर उम्मीदवार ने करीब 19 कार्यक्रम रखे हैं और अब वार्ड के पार्षदों और मेयर को जीत दिलाने का काम जनता अपने आशीर्वाद से करेगी। सैनी ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि डेढ़ वर्ष पहले हुए विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए 217 संकल्पों में से 63 को पूरा किया जा चुका है, जबकि 163 संकल्पों पर युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार संकल्पों को पूरा करने का काम कर रही है, जबकि ट्रिपल इंजन की सरकार ने 21 नए संकल्प लिए हैं और सभी को पूरा करने का वायदा किया है।

इसे भी पढ़ें – मानवाधिकार आयोग का कड़ा फैसला; हरियाणा के हर जिले में सरकारी शव वाहन अनिवार्य

Haryana Municipal Elections – मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं पर सरकार युद्ध स्तर पर काम कर रही है। आज प्रदेश में डायलिसिस की सुविधा मुफ्त में उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि 1 लाख रुपए तक की वार्षिक आय वाले परिवारों को गैस सिलेंडर 500 रुपए में उपलब्ध कराने का काम किया गया है। किसानों की पूरी फसल एमएसपी पर खरीदी जा रही है और युवाओं को 2 लाख नौकरियां बिना पर्ची और खर्च के देने का काम किया गया है।

 

Share.
Exit mobile version