चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा के आगामी बजट सत्र को लेकर आज चंडीगढ़ में सरगर्मी तेज रही। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सेक्टर-7 स्थित आवास पर कांग्रेस विधायक दल (CLP) की एक (meeting before budget session) महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह समेत पार्टी के लगभग सभी विधायक शामिल हुए।
बैठक की शुरुआत एक भावुक क्षण के साथ हुई। सभी विधायकों ने फरीदाबाद के पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आनंद कौशिक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। सदन की कार्यवाही की चर्चा से पहले दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आनंद कौशिक का बीते कल लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।कल (20 फरवरी) से शुरू हो रहे हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के लिए कांग्रेस ने अपनी आक्रामक रणनीति तैयार कर ली है। बैठक में हुड्डा ने विधायकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित के मुद्दों पर सरकार को सदन के भीतर मजबूती से घेरा जाए।
meeting before budget session – इस बैठक को हुड्डा और प्रदेश नेतृत्व की ओर से एक ‘शक्ति प्रदर्शन’ के रूप में भी देखा जा रहा है। सभी विधायकों की मौजूदगी ने यह संदेश दिया है कि बजट सत्र के दौरान कांग्रेस पूरी तरह एकजुट होकर सत्तापक्ष का सामना करेगी।


