कोरोना की दूसरी लहर के बाद स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने तीसरी लहर की भी संभावना जताई है, लेकिन तीसरी लहर से पहले केंद्र सरकार का लक्ष्य है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगा दी जाए। इसी के तहत केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री Dr. Harsh Vardhan ने वैक्सीनेशन में पीछे चल रहे राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ एक बैठक बुलाई है।
https://twitter.com/PBNS_India/status/1392352886340788228?s=20
आठ राज्यों के साथ होगी बैठक
केंद्र सरकार ने राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से बार-बार कहा है कि टीकाकरण की गति को तेज करें ताकि दूसरी लहर से निपटा जा सके। इस संबंध में बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री Dr. Harsh Vardhan ने आठ राज्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक बुलाई है। इन राज्यों में जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, बिहार, झारखंड, ओडिशा और तेलंगाना शामिल है।
इन राज्यों में टीकाकरण की गति बेहद धीमी है। इसके साथ इनमें टीके की बर्बादी भी अधिक हो रही है। कोरोना से बचने का एकमात्र तरीका टीकाकरण है, लिहाजा देश में टीकाकरण कार्यक्रम को दोगुनी गति से चलाना होगा।
यह भी पढ़े:- पीएम केयर फंड से खरीदे गए एक लाख Oxygen Cocentrator
अभी तक 17 करोड़ लोगों को लगाई गई वैक्सीन
केन्द्र सरकार के मुताबिक अभी तक 17 करोड़ लोगों को टीका लगाया गया है, जिसमें करीब 4 करोड़ लोगों को दोनों डोज लगे हैं। केन्द्र सरकार ने राज्यों को 18 करोड़ से अधिक डोज दिए हैं। इसके साथ राज्यों को टीके की खरीद की छूट भी दी है, ताकि वे अपने तरीके से भी इसमें गति लाएं।
Image Source:- www.google.com