नई दिल्ली : भाजपा सांसद हर्ष मल्होत्रा ने शनिवार को यमुना का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की आतिशी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने यमुना और दिल्ली के (Harsh Malhotra Visited Yamuna) प्रदूषण के लिए आतिशी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।
इसे भी पढ़ें – दिल्ली में AAP की हिंदू और सनातन विरोधी सरकार है : शहजाद पूनावाला
हर्ष मल्होत्रा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि अरविंद केजरीवाल लगभग साढ़े नौ साल दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे। आतिशी जो उनकी मंत्री रहीं वह आज दिल्ली की सीएम हैं। 2013, 2015 और 2020 के तीनों चुनावों में अरविंद केजरीवाल और उनके नेताओं ने लगातार सवाल उठाए कि यमुना गंदी है, मैली है, प्रदूषित है। उन्होंने 2015 और 2020 में चुनावी वादा किया वो यमुना जी को साफ करेंगे।
इसे भी पढ़ें – वेतन न मिलने से नाराज इलेक्ट्रिक बस चालकों ने की हड़ताल, दिल्ली के इन दो डिपो की बसों का संचालन बंद
Harsh Malhotra Visited Yamuna – उन्होंने 2020 में खुद वादा किया था कि मैं यमुना में खुद डुबकी लगाऊंगा और दिल्लीवासियों को इसमें स्वच्छ स्नान कराऊंगा। आज आप यमुना जी की स्थिति देखिए। आज यमुना जी का जो हाल है इसकी पूरी जिम्मेदारी आतिशी सरकार की है।उन्होंने आगे कहा कि एक हजार करोड़ रुपये पॉल्यूशन सेस के नाम से जो इकट्ठा किया गया, उसमें दिल्ली के साथ यमुना जी का भी पॉल्यूशन ठीक होना चाहिए था, उस पर कुछ नहीं किया गया। सिर्फ और सिर्फ अरविंद केजरीवाल की फोटो के बड़े-बड़े होर्डिंग लगे कि दिल्ली साफ।