नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारतीय महिला टीम ने इतिहास रच दिया. महिला वनडे वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को हराकर पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया. खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने पूर्व (Harmanpreet clarified) भारतीय खिलाड़ी मिताली राज और झूलन गोस्वामी को ट्रॉफी देकर खूब जश्न मनाया था. इस मामले में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है.

2 नवंबर को डीवाई पाटिल स्टेडियम में जैसे ही भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दीप्ति शर्मा की गेंद पर नादिन डी क्लर्क का कैच पकड़ा, वैसे ही पूरे स्टेडियम में जश्न शुरू हो गया और सभी फैंस अपनी सीटों से खड़े हो गए. भारतीय महिला टीम ने जल्द ही वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई, लेकिन टीम उन लोगों को धन्यवाद देना नहीं भूली जो उनसे पहले आए थे और जिन्होंने कड़ी मेहनत की थी.

इसे भी पढ़ें – क्रिकेट जगत हैरान! अब्बास अफरीदी ने मारे 6 गेंदों पर 6 छक्के, पाकिस्तान ने 36 गेंदों में 124 रन बनाकर जीता मैच

हरमनप्रीत की टीम ने मिताली राज, झूलन गोस्वामी और अंजुम चोपड़ा को उनके प्रयासों को पहचानने के लिए ट्रॉफी देना जरूरी समझा. हरमनप्रीत ने आखिरकार इस बारे में अपनी चुप्पी तोड़ी और कहा कि पूरी टीम बस उन लोगों का सम्मान करना चाहती थी जो उनसे पहले आए थे और हर मुश्किल के बावजूद कड़ी मेहनत की थी.

Harmanpreet clarified – हरमप्रीत कौर ने ICC रिव्यू पर कहा, “पिछले वर्ल्ड कप में मिली हार से हम सब बहुत दुखी थे. हमें पता था कि ये झूलन दी और मिताली दी का आखिरी वर्ल्ड कप था. मैं और स्मृति मंधाना बैठे बात कर रहे थे, हम दुखी थे कि हम उनके लिए ये नहीं कर पाए”.

 

Share.
Exit mobile version