हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र स्थित बिशनपुर कुंडी गांव में होली के दिन दो पक्ष भिड़ गए. होली के जश्न के दौरान मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया. देखते ही देखते दो पक्ष आमने-सामने (bloody conflict on Holi) आ गए और लाठी-डंडों से जमकर मारपीट शुरू हो गई. इतना ही नहीं, दोनों पक्षों की ओर से पथराव भी किया गया.
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. घटना से इलाके में अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस भी गांव में पहुंची और मामले को शांत कराया. बताया जा रहा है कि हमले में कई लोग घायल हो गए.
इसे भी पढ़ें – कोटद्वार के युवक से मुलाकात के बाद चर्चा में राहुल गांधी, दीपक कुमार ने जिम मेंबरशिप को लेकर किया बड़ा दावा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, होली खेलते समय गांव में पहले कुछ युवकों में कहासुनी हो गई. कहासुनी से शुरू हुई बहस ने कुछ ही देर में उग्र रूप धारण कर लिया. दोनों पक्षों के कई लोग आमने-सामने आ गए और अचानक लाठी-डंडे लिए हुए लोग आपस में भीड़ गए. जमकर लाठी-डंडे चलने लगे.
bloody conflict on Holi – यह घटना गांव में ही छत पर बैठे एक युवक ने अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर ली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में करीब 50 से अधिक लोगों की भीड़ एक-दूसरे पर हमला करती नजर आ रही है. मारपीट के दौरान महिलाओं की मौजूदगी भी कैमरे में कैद हुई है, जिससे स्थिति की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है.
