उत्तराखंड के हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर है. यह मंदिर सालों से श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है. रविवार को भी भारी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंचे थे. सुबह के 6 बजे रहे थे. तभी एक अफवाह उड़ी. श्रद्धालु धक्का-मुक्की करने लगे और फिर देखते ही देखते भगदड़ मच गई. भगदड़ में करीब 6 लोगों (rumor and 6 deaths) की मौत हो गई, वहीं 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है. वहां उनका इलाज जारी है.
rumor and 6 deaths – ये हादसा मंदिर के सीढ़ी वाले रास्ते के पास हुआ है. आखिर वो अफवाह क्या थी, जिसकी वजह से भीड़ बेकाबू हो गई. हादसे से जुड़े हर सवाल का जवाब जिलाधिकारी ने दिया है. कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने भगदड़ मचने की पुष्टि की थी. शुरुआत में बताया गया कि भीड़ ज्यादा होने की वजह से मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मची. इसके साथ ही ये भी बताया गया कि मंदिर में एक अफवाह उड़ने के बाद भगदड़ मच गई. लोगों में अफवाह उड़ी की बिजली की तार में करंट है, जिसे पकड़कर लोग ऊपर चढ़ रहे थे. तभी ये अफवाह फैली और लोगों ने इधर-उधर दौड़ना शुरू कर दिया.
एक अफवाह से मची भगदड़
भगदड़ मचने की वजह बताते हुए खुद हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि कुछ लोग बिजली की तार का सहारा लेकर ऊपर चढ़ रहे थे. तभी अचानक से एक अफवाह उड़ी. किसी ने ये बात फैला दी कि बिजली के तार में करंट है. बस फिर क्या था, वहां भगदड़ मच गई. दरअसल, सावन का महीना होने के चलते हरिद्वार में शिव भक्तों का तांता लगा हुआ है. लोग मंदिरों में जल चढ़ाने के लिए आ रहे हैं.
बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे थे लोग
आज सुबह यानी रविवार को भी मनसा देवी मंदिर में जल चढ़ाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी थी. बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुंचे थे. इस समय मानसून की बारिश भी हो रही है, जिसके चलते सड़कों पर पानी और फिसलन है. मंदिर तक जाने वाले रास्ते की गलियों भी संकरी हैं. जब मंदिर में करंट फैलने की अफवाह उड़ी तो श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई.
