रांची : राजधानी रांची के भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शुक्रवार की रात पायलट की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया. इंडिगो की फ्लाइट संख्या- 6E 7361 की रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर हार्ड लैंडिंग करानी पड़ी. इसकी वजह से यात्रियों में हड़कंप मच गया. यात्रियों ने एक झटका महसूस किया. हालांकि पायलट की (hard landing of indigo aircraft) सूझबूझ से कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई. सभी यात्री सुरक्षित हैं. विमान में 75 यात्री सवार थे.
इसे भी पढ़ें – छात्र अधिकार पदयात्रा का अंतिम दिन आज, JLKM नेता देवेंद्र महतो बोले- यह यात्रा छात्रों की आवाज को मजबूत करेगी
रांची एयरपोर्ट के डायरेक्टर विनोद कुमार ने ईटीवी भारत को बताया कि यह विमान विलंब से रात करीब 8:30 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचा था. लेकिन लैंडिंग के वक्त कुछ गड़बड़ी हुई जिसकी वजह से पायलट को हार्ड लैंडिंग करानी पड़ी. उन्होंने कहा कि किसी यात्री को चोट नहीं आई है. सभी सुरक्षित है.
इसे भी पढ़ें – झारखंड पुलिस के आठ अफसरों को मिला आईपीएस में प्रमोशन, अधिसूचना जारी
hard landing of indigo aircraft – उन्होंने कहा कि हार्ड लैंडिंग के बाद भी विमान के पिछले हिस्से को कोई बाहरी नुकसान नहीं पहुंचा है. जब पायलट ने विमान को एप्रन रैंप के साथ अटैच किया, तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली. वहीं, एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों ने बताया कि कई बार कुछ वजहों से हार्ड लैंडिंग करानी पड़ती है. इसके बाद जांच की जाती है कि अगले उड़ान के लिए विमान सुरक्षित है या नहीं.
