रायपुर : छत्तीसगढ़ की सरकार ने राज्य में जैन मुनि विद्यासागर के निधन पर रविवार को आधे दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विद्यासागर (Half Day Of Mourning) के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनकेयोगदान को युगों-युगों तक स्मरण किया जाएगा। जैन मुनि विद्यासागर ने शनिवार की देर रात को छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरी तीर्थ में देह को त्यागा।
इसे भी पढ़ें – अन्याय को बढ़ावा देना और नफरत फैलाना भाजपा के दो सूत्रीय कार्यक्रम है : राहुल गांधी
Half Day Of Mourning – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आचार्य विद्यासागर के ब्रम्हलीन होने पर उन्हें नमन करते हुए कहा है कि आचार्य विद्यासागर का देश व समाज के लिए योगदान युगों-युगों तक स्मरण किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा दिगंबर जैन मुनि संत परंपरा के आचार्य विद्यासागर के सम्मान में रविवार को छत्तीसगढ़ में आधे दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा तथा राजकीय समारोह एवं कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगें।