देहरादून: गुजरात के अहमदाबाद की रहने वाली धनगौरी बरोलिया ने (sent Rakhi from Ahmedabad) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राखी और एक अत्यंत भावुक पत्र भेजा है।
अपने पत्र में धनगौरी ने पिछले वर्ष उत्तराखंड के धराली में आई भीषण आपदा के दौरान मुख्यमंत्री से हुई पहली मुलाकात को याद किया है। उन्होंने बताया कि किस प्रकार विकट आपदा के समय बना यह भाई-बहन का अटूट रिश्ता आज भी उनके दिल में पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ जीवित है।
sent Rakhi from Ahmedabad – पिछले वर्ष रक्षाबंधन के समय धनगौरी उत्तराखंड भ्रमण पर आई थीं, तभी धराली क्षेत्र में अचानक आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बीच वे फंस गई थीं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जब आपदा प्रभावित क्षेत्र का मुआयना करने और फंसे हुए नागरिकों से मिलने पहुंचे, तब धनगौरी को भी उनसे सीधे संवाद करने का अवसर मिला।
दुपट्टे का बना रक्षासूत्र
रक्षाबंधन का पर्व निकट होने के कारण मुख्यमंत्री ने सहज भाव से कहा था कि यदि उनके पास राखी हो तो वे उनकी कलाई पर बांध सकती हैं। राखी न होने पर धनगौरी ने तत्काल अपने दुपट्टे का एक छोटा टुकड़ा फाड़कर उसे पवित्र रक्षासूत्र मानकर मुख्यमंत्री की कलाई पर बांध दिया था।
भाई को राखी भेजना कैसे भूल सकती हूं
धनगौरी ने कहा कि भले ही इस वर्ष वे अहमदाबाद में हैं, लेकिन अपने इस धर्म भाई को राखी भेजना वे कभी नहीं भूल सकतीं। इसी आत्मीय भाव के साथ उन्होंने रक्षासूत्र भेजा है। पत्र के अंत में उन्होंने मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ जीवन की मंगलकामना करते हुए प्रार्थना की कि वे इसी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ उत्तराखंड और प्रदेशवासियों की सेवा करते रहें।
