Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Ujjain Crime: उज्जैन पुलिस की बड़ी कामयाबी; 20 ट्रैक्टर चुराकर बेचने वाला ‘महाचोर’ गिरफ्तार, पाताल से ढूंढ निकाला
    • Chhatarpur Road Accident: छतरपुर में दो भीषण सड़क हादसों में 5 की मौत; ट्रक ने पिता और 3 साल के मासूम को कुचला
    • Salim Dola Deported: दाऊद का करीबी सलीम डोला तुर्की में गिरफ्तार; एक ‘फेक पासपोर्ट’ ने खोल दी पोल, भारत लाया गया
    • Himachal Panchayat Election 2026: हिमाचल में पंचायत चुनावों का बिगुल बजा; चुनाव आयोग ने तैनात किए 41 पर्यवेक्षक
    • Social News: जब चार बेटों ने छोड़ा साथ, तो बेटियों ने दिया मां की अर्थी को कंधा; मुखाग्नि देकर निभाया पुत्र का धर्म
    • Jaunpur News: जौनपुर में दूल्हे की हत्या का खुलासा; दुल्हन का रिश्तेदार ही निकला कातिल, बारात रोककर मारी थी गोली
    • Jyeshtha Mah 2026: ज्येष्ठ माह शुरू; बड़ा मंगल से लेकर शनि जयंती तक, जानें इस महीने के प्रमुख व्रत-त्योहार और महत्व
    • iPhone Comparison 2026: iPhone 15, 16 या iPhone 17? जानें इस साल कौनसा मॉडल खरीदना है आपके लिए बेस्ट
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, May 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » H5N1 Outbreak: कर्नाटक में मोरों पर बर्ड फ्लू का हमला! 44 की मौत से मचा हड़कंप, सरकार ने जारी की एडवायजरी

    H5N1 Outbreak: कर्नाटक में मोरों पर बर्ड फ्लू का हमला! 44 की मौत से मचा हड़कंप, सरकार ने जारी की एडवायजरी

    May 2, 2026 देश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    कर्नाटक के तुमकुरु जिले में बड़ी संख्या में मोरों की मौत के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है. जांच रिपोर्ट में इन मोरों के एच5एन1 बर्ड फ्लू वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिसके बाद पूरे इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है. प्रशासन ने संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रभावित क्षेत्र के 10 किलोमीटर के दायरे को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है.

    जानकारी के अनुसार तुमकुरु जिले में 16 अप्रैल से लगातार मोरों की मौत की घटनाएं सामने आ रही थीं. खेतों और खुले इलाकों में मृत मोर मिलने के बाद वन विभाग ने उनके नमूने जांच के लिए भोपाल स्थित आईसीएआर-राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान की प्रयोगशाला भेजे थे. जांच रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हुआ कि मोरों की मौत एच5एन1 बर्ड फ्लू वायरस के संक्रमण से हुई है. अब तक एक सप्ताह के भीतर 44 से अधिक मोरों की मौत हो चुकी है.

    इस गांव में सामने आए सबसे अधिक मामले

    बताया जा रहा है कि केसरामदु, हीरेहाली और गुलूर ग्राम पंचायत क्षेत्रों में सबसे अधिक मामले सामने आए हैं. इसके बाद प्रशासन ने तेजी से कार्रवाई करते हुए पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी है. वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग और पशुपालन विभाग की संयुक्त टीमें लगातार क्षेत्र की निगरानी कर रही हैं.

    मुख्य वन संरक्षक कुमार पुष्कर ने बताया कि सुरक्षा उपायों के तहत पोल्ट्री फार्म संचालकों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं. सभी पोल्ट्री फार्मों में निगरानी बढ़ा दी गई है और संक्रमण रोकने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं.

    अलर्ट पर अस्पताल

    स्वास्थ्य विभाग ने भी एहतियातन अस्पतालों को अलर्ट पर रखा है. अस्पतालों को पीपीई किट, मास्क, दवाइयों और जांच किट का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं. वहीं प्रशासन के अनुसार 23 अप्रैल के बाद से किसी मोर के मौत की सूचना नहीं मिली है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Salim Dola Deported: दाऊद का करीबी सलीम डोला तुर्की में गिरफ्तार; एक ‘फेक पासपोर्ट’ ने खोल दी पोल, भारत लाया गया

    कोहिनूर तो महज शुरुआत है! ब्रिटेन के म्यूजियम में कैद हैं भारत की ये अनमोल निशानियां

    असम CM हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर भड़का बांग्लादेश; भारतीय उच्चायुक्त को तलब कर दर्ज कराई आपत्ति

    भारी बारिश के बीच अचानक स्ट्रॉन्ग रूम पहुँचीं ममता बनर्जी; EVM छेड़छाड़ के आरोपों पर चुनाव आयोग ने दिया जवाब

    West Bengal Election Results 2026: 4 मई को आएंगे नतीजे; 77 केंद्रों पर होगी 294 सीटों की मतगणना, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    हज यात्रियों के किराए पर छिड़ी जंग; 10 हजार की बढ़ोतरी को सरकार ने बताया ‘राहत’, जानें क्या है तर्क

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.