ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर चंबल अंचल की बेटियां अब विदेश में भी देश का गौरव बढ़ाने को तैयार हैं. ग्वालियर की बेटी अनुष्का शर्मा के क्रिकेट में बहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए उसे (Anushka Sharma selected in team India) भारतीय महिला टी-20 क्रिकेट टीम में शामिल किया गया. जो जल्द ही दक्षिण अफ्रीका में आयोजित होने वाली द्विपक्षीय वुमन क्रिकेट सीरीज में भारतीय टीम से खेलती नजर आएंगी. उनकी इस उपलब्धि पर मध्य प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव ने भी अनुष्का को सम्मानित किया है.
एयरपोर्ट पर सीएम ने किया सम्मान
मंगलवार को ग्वालियर ट्रांजिट विजिट पर पहुंचे सीएम मोहन यादव ने ग्वालियर एयरपोर्ट पर अनुष्का शर्मा और उनके पिता बृजमोहन शर्मा को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर और मिठाई खिला कर उनका (Anushka Sharma selected in team India) सम्मान किया. इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अनुष्का शर्मा का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि, “आप उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश व देश का नाम रोशन करें.”
इंडियन वोमेन क्रिकेट टी-20 सीनियर टीम में हुआ चयन
असल में भारतीय महिला टी-20 क्रिकेट टीम जल्द ही दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम के साथ मुकाबला करने जा रही हैं. जिसके लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम की घोषणा की है. जिसमें बतौर टीम कप्तान एक बार फिर हरमनप्रीत कौर नजर आने वाली हैं. तो वहीं ग्वालियर की अनुष्का शर्मा को भी टीम में शामिल किया गया है. इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाला यह वूमेन टी-20 क्रिकेट मुक़ाबले को जून में आयोजित होने वाले महिला क्रिकेट टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है.


