मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक हैरान करने वाली सनसनीखेज (Narottam Mishra trapped in lift) खबर सामने आई है। सोमवार को पूर्व गृहमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा एक कार्यक्रम के दौरान अचानक लिफ्ट में फंस गए। तकनीकी खराबी के कारण वे करीब 10 से 15 मिनट तक लिफ्ट के अंदर ही अटके रहे, जिससे मौके पर मौजूद आयोजकों और सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया और भारी अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना ग्वालियर के व्यस्त जयेंद्रगंज स्थित संजय कॉम्प्लेक्स के सामने वाली एक बिल्डिंग में घटी। सोमवार शाम को यहां एक इंग्लिश कोचिंग क्लासेस की नई ब्रांच का भव्य उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. नरोत्तम मिश्रा को आमंत्रित किया गया था। कोचिंग सेंटर बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर पर स्थित था, जिसके चलते पूर्व मंत्री लिफ्ट में सवार होकर ऊपर जा रहे थे। जैसे ही लिफ्ट दूसरे फ्लोर पर पहुँची, अचानक तकनीकी खराबी आने के कारण वह बीच में ही अटक गई।
सुरक्षित बाहर निकाले गए पूर्व मंत्री
डॉ. नरोत्तम मिश्रा के साथ लिफ्ट में कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे। अचानक लिफ्ट बंद होने से अंदर फंसे लोगों की सांसें अटक गईं। बाहर खड़े आयोजकों और बिल्डिंग के कर्मचारियों को जब इस बात की भनक लगी, तो उनके हाथ-पांव फूल गए। तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद लिफ्ट का दरवाजा खोला (Narottam Mishra trapped in lift)और पूर्व गृहमंत्री समेत सभी फंसे हुए लोगों को सकुशल बाहर निकाला। गनीमत यह रही इस तकनीकी गड़बड़ी में किसी को भी चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित बाहर आ गए।
