हरियाणा के गुरुग्राम से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसने महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. यहां एक नेपाली युवती (26 वर्ष) के साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया गया. पीड़िता का (auto driver arrested on gangrape) आरोप है कि जिस ऑटो रिक्शा में वह घर लौटने के लिए बैठी थी. उसी में मौजूद तीन लोगों ने वारदात को अंजाम दिया. आरोपियों में ऑटो चालक भी शामिल है. पुलिस ने मुख्य आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दो साथी अभी फरार हैं.
इसे भी पढ़ें – दिल्ली में और झुलसाएगी गर्मी, यूपी-एमपी-बिहार में पारा 30 पार, जानें पहाड़ों का हाल
पुलिस के अनुसार, पीड़िता मूल रूप से नेपाल की रहने वाली है और वर्तमान में हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक निजी कंपनी में कार्यरत है. उसने अपनी शिकायत में बताया कि वह मंगलवार को गुरुग्राम में अपने एक परिचित से मिलने आई थी. काफी देर इंतजार करने के बावजूद जब उससे संपर्क नहीं हो पाया तो वह परेशान हो गई. मानसिक तनाव में उसने शराब पी ली. इसके बाद देर शाम उसने घर लौटने के लिए एक ऑटो रिक्शा लिया.
इसे भी पढ़ें – JNU Protest Case : सभी प्रदर्शनकारी छात्रों को मिली जमानत, जानें कोर्ट में किसने क्या दी दलील
auto driver arrested on gangrape – पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब वह ऑटो में बैठी, तब उसमें पहले से ही तीन युवक मौजूद थे. वह नशे की हालत में थी और आगे की घटनाओं की स्पष्ट याद नहीं है. आरोप है कि तीनों उसे बहला-फुसलाकर जबरन नाहरपुर रूपा इलाके के एक कमरे में ले गए, जहां उसके साथ गैंगरेप किया गया. जब उसे होश आया तो वह खुद को उसी कमरे में पड़ी हुई मिली. किसी तरह उसने वहां से निकलकर पुलिस से संपर्क किया और पूरी घटना की जानकारी दी.


