Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Khedi Wale Baba Second Marriage: दूसरी बार दूल्हा बने खेड़ी वाले बाबा, कैमरे के सामने बयां किया अपना प्यार
    • PSEB Board Exams 2026: बोर्ड परीक्षाओं से पहले पंजाब बोर्ड का बड़ा फैसला, छात्रों के लिए जारी किए नए निर्देश
    • Ludhiana News: लुधियाना के छात्र ने ICC T-20 World Cup में रचा इतिहास, स्कूल और शहर का नाम किया रोशन
    • Deoghar Municipal Election: निर्दलीय उम्मीदवारों पर दांव लगा रहीं सियासी पार्टियां, देवघर में ‘सपोर्ट पॉलिटिक्स’ से बढ़ा तनाव
    • लापरवाही की हद: 17 महीने बाद भी छात्रों से दूर हाईटेक लैब, स्टाफ के अभाव में धूल फांक रहे लाखों के कंप्यूटर
    • Palamu Police Poster War: नक्सलियों के बाद अब सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ पलामू पुलिस का ‘पोस्टर वॉर’
    • Khunti News: खूंटी में फुलकू नदी किनारे मिला अज्ञात युवती का शव, इलाके में फैली सनसनी
    • Dhanbad News: धनबाद में भू-माफिया का आतंक, बीएसएफ जवान के पुश्तैनी घर और जमीन पर कब्जे का आरोप
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, February 11
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » मण्डी में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे को विकसित करने के लिए संयुक्त उपक्रम समझौता हस्ताक्षरित

    मण्डी में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे को विकसित करने के लिए संयुक्त उपक्रम समझौता हस्ताक्षरित

    April 25, 2022 हिमांचल प्रदेश 2 Mins Read
    Green Field Airport
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    जिला मण्डी के नागचला में ग्रीन फील्ड हवाई अड्डे (Green Field Airport) के विकास के लिए आज नई दिल्ली में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और केन्द्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया की उपस्थिति में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (ए.ए.आई) तथा प्रदेश सरकार के मध्य संयुक्त उपक्रम समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते से मण्डी में अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने के मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट का मार्ग प्रशस्त होगा।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस हवाई अड्डे से न केवल प्रदेश में हवाई यातायात की सुविधा सुदृढ़ होगी, बल्कि इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं को भी रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। यह हवाई अड्डा वाईड बॉडिड विमानों के उतरने के लिए उपयुक्त होगा जिसमें अन्तरराष्ट्रीय उड़ानें भी शामिल हैं।

    इसे भी पढ़ें – मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने नई दिल्ली में प्रदेश मीडिया केन्द्र का किया लोकार्पण

    Green Field Airport – मण्डी जिला में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे में 3150 मीटर का रन-वे विकसित किया जाएगा तथा इसके लिए 2840 बीघा भूमि चिन्हित की गई है। भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण ने इसके लिए ऑबस्टेकल लिमिटेशन सरफेस (ओ.एल.एस.) तथा लीडार (लाइट डिटेक्शन एंड रेजिंग) सर्वेक्षण भी करवाए हैं। जय राम ठाकुर ने कहा कि ओएलएस और लीडार सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार, मण्डी में हवाई अड्डा रात में लैंडिंग और वर्षभर संचालन के साथ-साथ एबी-320 प्रकार के विमानों के संचालन के लिए व्यवहार्य और उपयुक्त है।मुख्यमंत्री ने एटीआर 42-600 को शिमला हवाई अड्डे पर उतारने और उड़ान-2 के तहत शिमला-कुल्लू-धर्मशाला के लिए उड़ान संचालन को प्राथमिकता क्षेत्र रूट बनाने का आग्रह किया।

    इसे भी पढ़ें – हिमाचल में नेताओ व कार्यकर्ताओ का AAP से पलायन जारी, पार्टी ने राज्य इकाई भंग की

    मुख्यमंत्री ने उड़ान-2 के अन्तर्गत चंडीगढ़-धर्मशाला रूट को चम्बा तक और शिमला-रामपुर रूट का विस्तार किन्नौर तक करने का आग्रह किया।केंद्रीय मंत्री ने राज्य को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने इस अवसर पर अपने बहुमूल्य सुझाव दिए।ए.ए.आई. के अध्यक्ष, संजीव कुमार, सचिव, नागरिक उड्डयन, राजीव बंसल, प्रधान सचिव पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन देवेश कुमार, एएआई और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    उत्तर भारत में बर्फबारी का तांडव: हिमाचल में 680 सड़कें बंद, जम्मू-श्रीनगर हाईवे ब्लॉक; फंसे हजारों पर्यटक

    हिमालय की चोटियों को निहारने का सपना होगा पूरा: 14 जनवरी से शुरू हो रही हैं उड़ानें

    हिमाचल के सिरमौर में बड़ा सड़क हादसा: खाई में समाई निजी बस, 8 घरों के बुझे चिराग

    डिजिटल इंडिया का ‘लोचा’! 2500 KM दूर भेज दी बिना चाबी की इलेक्ट्रिक बस, हिमाचल पहुँचकर खुली पोल

    दहल उठा हिमाचल : नालागढ़ में थाने के करीब बड़ा विस्फोट, कई इमारतों की खिड़कियों के शीशे चकनाचूर

    बीड़ बिलिंग में मातम: उड़ान भरते ही अनियंत्रित होकर जमीन पर आ गिरा पैराग्लाइडर

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.