नूरपुर : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर बड़ा सियासी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दल कुर्सी और सत्ता की चाह (Greedy For Power) में विचारशून्य हो रहे हैं। सत्ता के लिए यह दल किसी भी तरह के समझौते के लिए तैयार बैठे हैं। वहीं दूसरी ओर भाजपा देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है जो अपने सिद्धांतों पर चलती है। भाजपा जो कहती है वह करती है। जेपी नड्डा सोमवार को कांगड़ा जिले के नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के जसूर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें – बढ़ती जनसंख्या कई समस्याओं की जड़ : शांता कुमार

उन्होंने विपक्ष पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि कुर्सी के लिए यह किसी भी तरह का समझौता कर लेते हैं, लेकिन भाजपा ने हमेशा देशहित को सर्वोपरि रखते हुए विकास की एक नई गाथा लिखी है। चाहे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का कार्यकाल रहा हो या फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का। देश को विकास के मामले में मोदी सरकार ने पिछले नौ वर्षों में पूरे विश्व में एक नई पहचान दी है। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी इसलिए भी बन पाई है क्योंकि वह जो कहती है वह करती भी है। चाहे बात राम मंदिर निर्माण की हो, भारत को परमाणु शक्ति बनाने की हो चाहे देश की अर्थव्यवस्था को बेहतर करने की हो।

इसे भी पढ़ें – बिचौलियों द्वारा सेब के बागवानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : सुक्खू

Greedy For Power – उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले नौ वर्षों में यह सब कर दिखाया है। अगले साल भव्य राम मंदिर तैयार होने जा रहा है। भारत की अर्थव्यवस्था को 10वें स्थान से पांचवें स्थान पर पंहुचाने का काम भी मोदी सरकार ने ही किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सेवा और सुशासन की सरकार चलाती है। यही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें एक सामान्य कार्यकर्ता भी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री जैसे पदों पर बैठ सकता है। वहीं दूसरी और विपक्षी दलों में सिर्फ परिवारवाद भरा पड़ा है। जम्मू-कश्मीर से लेकर सभी गैर-भाजपा शासित राज्यों में परिवारवाद की ही सरकारें चल रही हैं।

Share.
Exit mobile version