Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Khamenei Death: खामेनेई के निधन पर क्या बोला RSS? ‘भारत की परंपरा’ का जिक्र कर विरोधियों को दिया जवाब; जानें संघ का पूरा रुख
    • तेलंगाना में सनसनीखेज वारदात! ड्रग्स पार्टी में पकड़े गए सांसद और पूर्व विधायक; छापेमारी के दौरान पुलिस पर की फायरिंग, मची अफरा-तफरी
    • Greater Noida Crime: नवादा गांव में दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, पुलिस ने 11 को दबोचा; 25 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
    • Patna Fraud Case: बेटे को फिल्म स्टार और मां को राज्यपाल बनाने का झांसा देकर लाखों की ठगी, पटना में महिला के साथ बड़ा फ्रॉड; ऐसे फंसाया जाल में
    • राहुल गांधी का बड़ा दांव! पीएम मोदी को पत्र लिखकर कांशीराम के लिए मांगा ‘भारत रत्न’; कहा- बहुजन समाज के लिए यही होगी सच्ची श्रद्धांजलि
    • ममता बनर्जी का बड़ा मास्टरस्ट्रोक! चुनाव से पहले सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले; मार्च से मिलेगा बकाया DA, जानें किसे कितना होगा फायदा
    • Andhra Pradesh Tragedy: मैकेनिक के कहने पर घर में चालू छोड़ी बाइक, ‘साइलेंट किलर’ गैस ने ली 4 की जान; पुंगनूर की दिल दहला देने वाली घटना
    • Assembly Election 2026 Dates: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा, बंगाल में इतने चरणों में मतदान; देखें असम, केरल और तमिलनाडु का पूरा शेड्यूल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, March 15
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Greater Noida Crime: नवादा गांव में दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, पुलिस ने 11 को दबोचा; 25 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

    Greater Noida Crime: नवादा गांव में दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, पुलिस ने 11 को दबोचा; 25 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

    March 15, 2026 दिल्ली 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के नवादा गांव में दो पक्षों के हिंसक झड़प हुई. गाड़ी खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया. दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी के बाद दोनों तरफ से लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए 25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

    यह घटना 11 मार्च की शाम करीब सात बजे की है. नवादा गांव के निवासी सुमित ने पुलिस को बताया कि वह अपने पिता और बड़े भाई के साथ कार से घर लौट रहे थे. गांव के पास सड़क किनारे एक फॉर्च्यूनर गाड़ी खड़ी थी, जिसकी वजह से रास्ता बाधित हो रहा था और आगे निकलने में परेशानी हो रही थी.

    सुमित और उसके पिता ने वहां मौजूद लोगों से गाड़ी को साइड में लगाने के लिए कहा. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. शुरुआत में यह मामूली बहस थी, लेकिन कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए.

    घर तक पहुंचकर दोनों पक्षों में हुई मारपीट

    आरोप है कि कहासुनी के बाद मामला शांत नहीं हुआ और कुछ लोग सुमित के घर तक पहुंच गए. इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों से जमकर मारपीट हुई. इस दौरान कई लोग घायल हो गए. अचानक हुई इस घटना से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग अपने-अपने घरों में चले गए.

    घटना के समय वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी मारपीट का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया. वायरल वीडियो में कई लोग एक-दूसरे पर हमला करते और लाठी-डंडे चलाते दिखाई दे रहे हैं.

    वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

    वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी. कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि इस दौरान महिलाओं और बच्चों के साथ भी अभद्रता की गई, हालांकि पुलिस ने इन आरोपों से इनकार किया है. पुलिस का कहना है कि यह विवाद मुख्य रूप से गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुआ था.

    पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 11 आरोपियों दीपक, गौरव, टीटू, नितिन, अरविंद, प्रिंस, सुमित, देवीराम, जगत, हरी और सचिन को गिरफ्तार कर लिया है. वायरल वीडियो के आधार पर दोनों पक्षों के 13 नामजद और 12 अज्ञात समेत कुल 25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. बाकी आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है. फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    बाल श्रम मुक्त दिल्ली की दिशा में पहल संगठन का परामर्श, विशेषज्ञों ने कानून के प्रभावी क्रियान्वयन और विभागीय समन्वय पर दिया जोर

    “अब नहीं डूबेगी दिल्ली!”—CM रेखा गुप्ता ने शुरू किया ड्रेनेज रीमॉडलिंग प्रोजेक्ट; मानसून से पहले जलभराव खत्म करने का मास्टरप्लान तैयार

    IIT दिल्ली में फिर एक होनहार छात्र की मौत! कैंपस में पसरा सन्नाटा; ABVP की चेतावनी-“डिग्री से कीमती है जान, छात्रों की मेंटल हेल्थ पर जागे प्रशासन”

    दिल्ली में नहीं होगी गैस और पेट्रोल की किल्लत! अफवाहों पर सरकार का बड़ा बयान-“स्टॉक फुल है, पैनिक न करें”

    Caste Census and Deepening of Social Justice पर आधारित पुस्तक का New Delhi में लोकार्पण, सामाजिक न्याय पर चर्चा

    दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.