भोपाल : वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि भाजपा की लोकप्रियता घट रही है क्योंकि लोग इसकी ‘नीतियों’ और ‘एजेंसियों के दुरुपयोग’ से तंग आ चुके हैं। पायलट (Graph Of BJP Is Falling) ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की जीत का भरोसा जताया।
इसे भी पढ़ें – कांग्रेस सरकार में सूखा था विजयपुर, भाजपा ने बनाया हरा-भरा : शर्मा
Graph Of BJP Is Falling – पायलट ने कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी के आवास पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘पूरे देश में भाजपा का ग्राफ गिर रहा है और महाराष्ट्र और झारखंड में आगामी चुनाव ‘इंडिया’ गठबंधन जीतेगा। मैं जमशेदपुर गया हूं और उस राज्य में एकतरफा लहर चल रही है।’ इस दौरान पायलट के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा भी मौजूद थे।
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने भाजपा नेताओं पर चुनाव के दौरान निम्नस्तरीय भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान ‘मंगल सूत्र छीनने’ आदि टिप्पणियों और हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा की गई टिप्पणी ‘बटेंगे तो कटेंगे’ का जिक्र किया।
इसे भी पढ़ें – कांग्रेस की ‘लूट एक्सप्रेस’ के झांसे में न आएं, विजयपुर उपचुनाव में भाजपा को वोट दें : तोमर
पायलट राजस्थान की सीमा से लगे श्योपुर के विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस के लिए प्रचार करने यहां पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ‘पढ़ेंगे तो बढ़ेंगे’ जैसे सकारात्मक नारे देने पर ध्यान केंद्रित कर रही है और इसी तरह की संस्कृति को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।


