Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बोकारो से अपहृत ठेका कर्मी जयंत सिंह की हत्या, गिरिडीह से शव बरामद; 6 गिरफ्तार
    • रांची में नवविवाहिता की संदेहास्पद मौत, परिजनों ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप
    • धमतरी में पल्स पोलियो अभियान, 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को इस दिन पिलाई जाएगी दवा
    • रेल लाइन विस्तार से प्रभावित किसानों का फूटा गुस्सा, वर्तमान बाजार मूल्य पर मुआवजा और नौकरी की मांग
    • एपीएल से बीपीएल राशन कार्ड विवाद: सदन में भाजपा विधायक बनाम सरकार, जांच की मांग
    • इंदौर में राष्ट्रीय विराट स्वदेशी हाट, ग्रामीण अंचल के उत्पादों की धूम, महिलाओं ने लगाए स्टॉल
    • बांधवगढ़ के टाइगर की मौत के मामले में बड़ा खुलासा, करंट लगाकर मारा, 6 गिरफ्तार
    • 76 हजार के लालच में 76 लाख खातों में कराए ट्रांसफर, मास्टरमाइंड का सुराग नहीं
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, December 16
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » महाकाल मंदिर में चढ़ाया चांदी का भव्य द्वार, कोलकाता की श्रद्धालु का अनुपम दान

    महाकाल मंदिर में चढ़ाया चांदी का भव्य द्वार, कोलकाता की श्रद्धालु का अनुपम दान

    December 15, 2025 मध्य प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    उज्जैन: उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह के बाहर 25 किलोग्राम चांदी से निर्मित भव्य द्वार स्थापित किया गया है। यह आकर्षक द्वार कोलकाता की महिला श्रद्धालु निभा प्रकाश द्वारा भगवान महाकाल को श्रद्धा भाव से दान किया गया है। मंदिर प्रशासन द्वारा इसकी स्थापना रविवार को विधि-विधान के साथ संध्या आरती के दौरान की गई।

    मंदिर के गर्भगृह का आंतरिक और बाहरी परिसर पत्थर से निर्मित होने के कारण, नए चांदी के द्वार की माप के अनुसार विशेष तैयारी की गई थी। यह द्वार दो लकड़ी के पल्लों पर तैयार किया गया है, जिन पर कुल 25 किलोग्राम शुद्ध चांदी का उपयोग किया गया है। चांदी पर की गई बारीक नक्काशी इसे और भी भव्य स्वरूप प्रदान करती है।

    दरवाजे के दोनों पल्लों पर भगवान शिव से जुड़े पावन प्रतीक उकेरे गए हैं। इनमें नंदीजी, ओंकार, त्रिशूल, कलश के साथ फूल और सुंदर बेलबूटों की कलात्मक आकृतियां शामिल हैं। नक्काशी की यह कला श्रद्धालुओं को विशेष रूप से आकर्षित कर रही है।

    मंदिर के पंडित भूषण व्यास की प्रेरणा से कोलकाता निवासी निभा प्रकाश ने नवंबर के अंतिम सप्ताह में इस द्वार को दान करने का संकल्प लिया था। उनका यह दान भगवान महाकाल के प्रति अटूट आस्था और भक्ति का प्रतीक माना जा रहा है। मंदिर समिति की और से सह प्रशासक आशीष फलवाड़िया द्वारा दान दाता निभा प्रकाश का सम्मान किया गया।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    इंदौर में राष्ट्रीय विराट स्वदेशी हाट, ग्रामीण अंचल के उत्पादों की धूम, महिलाओं ने लगाए स्टॉल

    बांधवगढ़ के टाइगर की मौत के मामले में बड़ा खुलासा, करंट लगाकर मारा, 6 गिरफ्तार

    76 हजार के लालच में 76 लाख खातों में कराए ट्रांसफर, मास्टरमाइंड का सुराग नहीं

    खाचरौद में 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर वीभत्स तरीके से मर्डर

    कांग्रेस जिला अध्यक्ष की कार पलटी, राहुल गांधी की रैली से लौटते समय 4 घायल, अस्पताल में इलाज जारी

    सालगिरह पर उजड़ गया हंसता खेलता परिवार…सेल्फी ले रही महिला का फिसला पैर…नदी में गिरने से मौत

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.