Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Amit Shah on Assam UCC: असम में यूसीसी की तैयारी! चार शादियों पर रोक और नए कानून को लेकर गृह मंत्री का बयान
    • Harvesting Accident News: हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन, चालक की जिंदा जलकर मौत
    • Nandigram Assembly Election: नंदीग्राम में इस बार भी खिलेगा कमल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश
    • Purnia Mystery Case: मरा हुआ युवक लौटा जिंदा! पूर्णिया में जिसकी लाश जलाई गई वह कौन था? इलाके में फैली सनसनी
    • Faridkot News: नशा विरोधी अभियान में फरीदकोट बना नंबर वन जिला, पंजाब पुलिस ने ऐसे कंट्रोल किया क्राइम रेट
    • Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में वैगनआर और बोलेरो की भीषण भिड़ंत, हादसे में 1 की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल
    • Arvind Kejriwal in Punjab: पंजाब में गरजे केजरीवाल, अकाली दल और बीजेपी पर लगाए ड्रग्स तस्करी को संरक्षण देने के गंभीर आरोप
    • IPS Wedding: यूपी कैडर के दो IPS अधिकारी आज बंधेंगे शादी के बंधन में, राजस्थान में केके विश्नोई की शाही बारात
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, March 29
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » छत्तीसगढ़ में माता कर्मा जयंती की भव्य तैयारियां! मुख्य अतिथि होंगे CM विष्णुदेव साय, जानें कार्यक्रम की डिटेल

    छत्तीसगढ़ में माता कर्मा जयंती की भव्य तैयारियां! मुख्य अतिथि होंगे CM विष्णुदेव साय, जानें कार्यक्रम की डिटेल

    March 29, 2026 छत्तीसगढ़ 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    सूरजपुर: साहू समाज की ओर से हर साल प्रदेश स्तरीय भक्त माता कर्मा जयंती का आयोजन किया जाता है. इस महोत्सव में हजारों लोग शामिल होते हैं. इस बार का आयोजन थोड़ा खास होने जा रहा है. साहू समाज की ओर से सीएम विष्णु देव साय को भी निमंत्रण दिया गया है. बताया जा रहा है कि सीएम साय भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव में शामिल होने के लिए आएंगे.

    माता कर्मा जयंती महोत्सव

    इस सांस्कृतिक और ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन रिंग रोड स्थित भक्त माता कर्मा चौक पर किया जा रहा है, जहां युद्ध स्तर पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है. आयोजन को सफल बनाने के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ लगातार काम पर जुटा हुआ है. कहा जा रहा है कि सीएम के अलावा कई गणमान्य अथिति इसमें शिरकत करने के लिए पहुंचेंगे. साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ नीरेंद्र साहू खुद सूरजपुर में डटे हुए हैं. पत्रकारों से चर्चा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इससे पहले प्रदेश के विभिन्न संभागों में समाज के इष्ट देवी-देवताओं को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं. इसी कड़ी में सरगुजा संभाग में इस भव्य आयोजन का निर्णय लिया गया है.

    आयोजन में सीएम होंगे मुख्य अतिथि

    साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ नीरेंद्र साहू ने बताया कि साहू संघ के आमंत्रण पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति दे दी है, जो समाज के लिए गर्व की बात है. डॉ. साहू ने कहा कि भक्त माता कर्मा ने समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं. उनके जीवन से समाज को संस्कार और प्रेरणा मिलती है.

    बाइक रैली निकाली जाएगी

    प्रदेश स्तरीय भक्त माता कर्मा जयंती के मौके पर एक विशाल बाइक रैली निकाली जाएगी, जो नगर भ्रमण करते हुए भक्त माता कर्मा चौक पहुंचेगी. वहां पूजा-अर्चना के बाद सभी लोग मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस आयोजन को लेकर समाज के लोगों में भारी उत्साह है और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है. आयोजन को लेकर पुलिस ने भी सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए हैं.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Bageshwar Dham Sarkar News: छत्तीसगढ़ के छुरी पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, शादी को लेकर कही यह बात

    Jail Guard Suspended: कैदी को वीआईपी ट्रीटमेंट देने के आरोप में दो जेल प्रहरी सस्पेंड, जांच के आदेश

    बंदूकों से ज्यादा घातक साबित हो रहे जमीन में दबे IED! 25 साल में 1,277 धमाके, जानें क्यों थमी नहीं है ये जंग

    Sukma Encounter: सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, माओवादियों का सेक्शन कमांडर ढेर

    छत्तीसगढ़ की निकिता ने वेटलिफ्टिंग में सोना जीतकर रचा इतिहास! खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की कुश्ती में इनका रहा दबदबा

    Khelo India Tribal Games 2026: तैराकी में ओडिशा का दबदबा, खिलाड़ियों ने जीते 3 गोल्ड मेडल

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.