स्टील सिटी दुर्ग भिलाई में शनिवार को छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह शामिल हुए. कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की. चैंबर के नव निर्वाचित अध्यक्ष अनूप गटागट और अन्य पदाधिकारियों को शपथ (NDA will win in Bihar elections) दिलाई गई.इस दौरान रमन सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत का दावा किया.
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स का प्रदेश की इकोनॉमी में अहम स्थान है. चैंबर ऑफ कॉमर्स सरकार और व्यापारियों के बीच एक मजबूत पुल का कार्य करता है. साय सरकार ने वर्ष 2024 में नई उद्योग नीति लागू की है, जिससे व्यापार और रोजगार के क्षेत्र में व्यापक संभावनाएं बनी हैं. नई उद्योग नीति का लाभ प्रदेश के व्यापारियों और आम जनता दोनों को मिल रहा है.
इसे भी पढ़ें – SIR प्रक्रिया काफी जटिल, देश में पहली बार मतदाताओं को देना पड़ रहा प्रमाण : टीएस सिंहदेव
जीएसटी 2.0 देश के लिए एक बड़ा परिवर्तन साबित हुआ है. पहले चार स्लैब 28 प्रतिशत, 18 प्रतिशत, 5 प्रतिशत और 40 प्रतिशत हुआ करते थे, जिन्हें अब दो स्लैब में बदल दिया गया है. कैंसर और प्राणरक्षक दवाओं पर जीएसटी घटाकर 0 प्रतिशत किया गया है, वहीं टीवी, फ्रिज जैसे घरेलू उपकरणों पर कर दरों में कमी से उपभोक्ताओं को राहत मिल रही है.
NDA will win in Bihar elections – डॉ रमन सिंह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि महागठबंधन की संभआवित हार को देखते हुए राहुल गांधी कुछ भी बयान दे रहे हैं. उनके बाल पक चुके हैं, इसलिए वे बेबुनियाद बातें कर रहे हैं. कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची में एक भी आपत्ति दर्ज नहीं कराई, इसलिए अब चुनावी पराजय की आशंका से कांग्रेस नेतृत्व भ्रामक आरोप लगा रहा है.
