मेरठ : उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि गन्ना किसानों और खिलाड़ियों से ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश की पहचान है। उन्होंने कहा कि किसानों को मोटे अनाज का उत्पादन करना चाहिए। महिला सशक्तिकरण पर राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने नौ महिलाओं को विश्वविद्यालयों का कुलपति बनाया है। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में मंगलवार को मुख्य अतिथि (Governor In Meerut) राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने अखिल भारतीय किसान मेले, कृषि व उद्योग प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।
इसे भी पढ़ें – धोखाधड़ी के जरिये ली थी शिक्षक की नौकरी, कोर्ट ने सुनाई सात साल की सजा
राज्यपाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश की बेटिया प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी भूमिका में है। अब समय काफी बदल गया है। पहले गांव की बेटियों को सिर्फ पढ़ाई तक ही सीमित रखते थे, लेकिन अब वह हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले मेरठ की खिलाड़ी पारुल चौधरी और किरण बालियान को राज्यपाल ने सम्मानित किया। राज्यपाल ने कहा कि मैं भी किसान की बेटी हूं और मैंने भी खेती किसानी का कार्य किया है। आज मैं जहां तक पहुंची हूं, मेहनत और ईमानदारी के बल पर पहुंची हूं। महिलाओं को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने उत्तर प्रदेश में नौ महिलाओं को विभिन्न विश्वविद्यालय की कुलपति बनाया है। कुलपति ने कृषि एवं उद्योग प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान महिलाओं से संवाद भी किया।
इसे भी पढ़ें – रामपुर में पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो गो-तस्कर घायल, गिरफ्तार
Governor In Meerut – विशिष्ट अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों की भलाई के लिए कार्य कर रही है। इन सभी योजनाओं का किसानों को लाभ उठाना चाहिए। पहले के मुकाबले स्थिति में काफी सुधार आया है। किसान पशुपालन के प्रति फिर से जागरूक हुए हैं और बड़ी संख्या में लोग पशुपालन कर रहे हैं। अभी तक हम सिर्फ गन्ने तक ही निर्भर थे, लेकिन अब किसानों ने अपने खेतों में अन्य फसलों को भी स्थान देना शुरू किया है।