न्यायमूर्ति शील नागू पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस बन गए हैं। पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने उन्हें आज शपथ दिलाई। शपथ समारोह के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें – जालंधर उपचुनाव : निर्दलीय प्रत्याशी अजयवीर वाल्मिकी अपने साथियों सहित AAP में शामिल
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में दे चुके हैं सेवाएं
जस्टिस नागू का जन्म एक जनवरी 1965 को हुआ है। 27 मई 2011 को उन्हें मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। नागू मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर पीठ में प्रशासनिक न्यायाधीश भी रह चुके हैं।
