Panipat Crime News : जिस पति की लंबी उम्र के लिए वो हर साल करवा चौथ का व्रत रखती थी, उसने उसी की बेरहमी से हत्या करवा दी। ये कहानी है हरियाणा के पानीपत की, जहां पुलिस ने ढ़ाई साल पहले हुए विनोद बराड़ा हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पानीपत में कंप्यूटर सेंटर चलाने वाले विनोद बराड़ा की हत्या दिसंबर 2021 में हुई थी। पुलिस ने जब कड़ियां जोड़ी तो विनोद के कत्ल की मास्टरमाइंड उसकी पत्नी निधि बराड़ा ही निकली।
इसे भी पढ़ें – किरण चौधरी के समर्थन में क्यों उतरी कांग्रेस की ये सांसद ? बोलीं- नहीं हुआ इंसाफ
प्रेमी के साथ दिया वारदात को अंजाम
निधि ने अपने प्रेमी जिम ट्रेनर सुमित के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। खास बात यह है कि शादीशुदा औरत के प्यार में अंधे प्रेमी सुमित ने भाड़े के हत्यारे देव सुनार को एक लोडिंग गाड़ी खरीदकर दिलवाई ताकि विनोद को एक्सीडेंट में मारा जा सके। लेकिन प्लान A सफल नहीं हुआ और सुपारी किलर एक्सीडेंट केस में जेल चला गया। इस दौरान आरोपी के बच्चों की फीस से लेकर घर का खर्च तक सुमित ने उठाया और फिर प्लान B के तहत आरोपी को जमानत दिलवाई। लेकिन इस बार पिस्टल से गोली मारकर भाड़े के हत्यारे देव सुनार ने विनोद को मौत के घाट उतार डाला।
