Gorakhpur Samajwadi Party Protest : गोरखपुर-सपा जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी व सपा नेता अमरेंद्र निषाद ने संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर 7 दिसम्बर, 2020 से किसान आन्दोलन के समर्थन में पूरे जनपद में पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार किसान यात्राएं निकाली जा रही है।भारतीय जनता द्वारा सत्ता के दुरुपयोग कर जिले के सभी विधान सभाओं में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का दमन और उत्पीड़न किया जा रहा है तथा उन पर फर्जी मुकदमें किए जा रहे है, साथ ही बड़े पैमाने पर पार्टी के प्रमुख नेताओं को घरों पर नजरबन्द किया जा रहा है तथा घर से निकलने पर गिरफ्तार किया जा रहा है ।
भारतीय जनता पार्टी सत्ता का दुरुपयोग कर लोकतन्त्र का अपहरण कर संविधान द्वारा प्रदत्त संवैधानिक अधिकारों का हनन कर रही है।बांसगांव विधानसभा में सर्वोदय इण्टर कॉलेज, कौड़ीराम में शान्तिपूर्वक तरीके से खड़े विधानसभा अध्यक्ष राम अजोर मौर्या और सपा नेता राम प्रवेश यादव समेत सभी कार्यकर्ताओं को थानाध्यक्ष बांसगांव द्वारा अपनी फोर्स के साथ पहुँचकर बिना कुछ पूछे तथा बिना कारण के जातिसूचक गाली देते हुए बर्बरतापूर्वक लाठी चार्ज कर दिया। जिसमें सभी लोग बुरी तरीके से घायल हुए।
Gorakhpur Samajwadi Party Protest : उक्त घटना के सम्बन्ध में सपा प्रतिनिधि मण्डल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिला परन्तु कोई कार्यवाही नहीं की गयी। गुलरिहा थाना क्षेत्र में झूगिया बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग और कोविड-19 के गाइडलाइन्स का पालन करते हुए शान्तिपूर्वक तरीके से सड़क के किनारे से किसान यात्रा निकान रहे सपा कार्यकर्ताओं को थानाध्यक्ष गुलरिहा और क्षेत्राधिकारी कोतवाली मय फोर्स बलपूर्वक गिरफ्तार कर गाड़ियों में ठूस दिया गया।
इसे भी पढ़ें : छात्रा ने कमरे में फांसी लगा कर की आत्महत्या
पुलिस टीम में महिला पुलिसकर्मी नहीं थी। पुरुष पुलिस कर्मियों द्वारा पिपराइच की पूर्व विधायिका राजमति निषाद,महिला सभा जिलाध्यक्ष बिन्द्रा देवी तथा अन्य सपा नेत्रियों को अभद्रतापूर्ण तरीके से गिरफ्तार कर जबरन गाड़ियां में ठूस दिया गया।शासन और प्रशासन के कुछ जाति विशेष के अधिकारियों द्वारा सपा कार्यकर्ताओं का दमन और उत्पीड़न किया जा रहा है।इस सरकार में दलित, पिछड़ों और अल्पसंख्यक को टारगेट कर दमनात्मक और उत्पीड़ानात्मक कार्यवाही की जा रही है।
जिससे सम्पूर्ण जनपद में अघोषित आपातकाल का माहौल हो गया है।प्रेस वार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी, अमरेंद्र निषाद ,अखिलेश यादव, रजनीश यादव ,जितेन्द्र सिंह,जयप्रकाश यादव ,देवेन्द्र भूषण, निषाद कीर्ति निधि पांडे, राघवेंद्र तिवारी, राजू हाजी शकील अंसारी ,ओम यादव, गवीश दुबे, शब्बीर कुरैशी, शिवशंकर गौंड़,आनंद सुनील आजाद आदि मौजूद रहे।
गोरखपुर/ प्रेम चंद