Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Amazon Layoffs 2026: अमेज़न में 16,000 लोगों की छंटनी, इंसानों की जगह AI लेगा कमान; ₹55 लाख करोड़ के मुनाफे पर टिकी निगाहें
    • Hindu Nav Varsh 2026: शुरू हुआ ‘विक्रम संवत 2083’! क्या है ‘रौद्र संवत्सर’ और क्यों डरा रहा है इसका नाम? जानें आपकी राशि पर प्रभाव
    • Eid 2026: पार्लर जाने की झंझट खत्म! घर पर बने इस जादुई मास्क से मिनटों में हटाएं फेशियल हेयर; चांद सा चमकेगा चेहरा
    • India-Vietnam Summit 2026: दिल्ली में भारत और वियतनाम की अहम बैठक, जनजातीय समुदायों के उत्थान के लिए बना ‘मास्टर प्लान’
    • Mathura Traffic Advisory: राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे पर मथुरा-वृंदावन के ये रास्ते रहेंगे सील, इस्कॉन और प्रेम मंदिर दर्शन को लेकर बड़ी अपडेट
    • President Murmu Vrindavan Visit: राष्ट्रपति के दौरे पर मंदिरों में दर्शन का समय बदला, जानें बांके बिहारी और इस्कॉन मंदिर की नई टाइमिंग
    • Palam Fire Tragedy: पालम में आग का तांडव, 9 की मौत; रेस्क्यू के दौरान दीवार तोड़कर घुसे पड़ोसी, पुलिस की जांबाजी भी पड़ी कम
    • Gautam Buddha Nagar Power Cut: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आंधी का कहर, 150 बिजली पोल धराशायी; 16 गांवों में अंधेरा, मरम्मत जारी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, March 19
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » बरेली में खुद रास्ता भटक जा रहा गूगल मैप, 2 विदेशी नागरिकों को डैम पर पहुंचाया; जा रहे थे नेपाल

    बरेली में खुद रास्ता भटक जा रहा गूगल मैप, 2 विदेशी नागरिकों को डैम पर पहुंचाया; जा रहे थे नेपाल

    January 24, 2025 उत्तर प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक बार फिर गूगल मैप दो यात्रियों को धोखा दिया है. इस बार दो फ्रांसीसी नागरिक गूगल मैप की वजह से अपना रास्ता भटक गए. गूगल मैप ने उन्हें गलत रास्ते पर पहुंचा दिया. दोनों फ्रांसीसी युवक दिल्ली से नेपाल के काठमांडु साइकिल से जा रहे थे. फ्रांसीसी नागरिक रास्ता भटककर चुरैली डैम के पास पहुंच गए. रास्ता भटकने पर दोनों युवक पुलिस चौकी पहुंचे. दोनों ने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से मदद मांगी.

    फ्रांसीसी नागरिकों की पुलिसकर्मी भाषा ही नहीं समझ पाए. इसके बाद उन्होंने बरेली एसएसपी अनुराग आर्य से दोनों की बात करवाई. एसएसपी ने फोन पर फ्रांसीसी नागरिकों की समस्या का समाधान किया. बरेली पुलिस ने उन्हें सही दिशा का नक्शा बता दिया. रात भर सुरक्षित स्थान पर रुकवा कर सुबह अपने क्षेत्र से निकलवाया. उसके बाद फ्रांसीसी युवकों ने बरेली पुलिस का अभिवादन किया. बता दें कि जिले में गूगल मैप के गलत रास्ता दिखाने की वजह से तीन लोगों की जान जा चुकी है.

    दोनों युवक साइकिल से दिल्ली से नेपाल के काठमांडू तक की यात्रा करते हैं. काफी परेशान होने के बाद युवकों ने पुलिस से मदद मांगी. रास्ता भटकने के बाद काफी देर तक परेशान होते रहे जिसके बाद उन्होंने पुलिस चौकी देखी और अंदर जाकर पुलिस से मदद मांगी. पुलिसकर्मियों ने विदेशी मेहमान को सुरक्षित स्थान पर रुकवाया और सुबह होने के बाद ही उन्हें रवाना किया.

    दिल्ली से साइकिल यात्रा पर निकले

    फांसीसी युवकों ने बताया कि उनके नाम ब्रायन जैक्स गिलबर्ट और सेबेस्टीयन फ्रैंकॉइस ग्रेबियल हैं. वह दोनों सात जनवरी को फ्लाइट से दिल्ली आए थे. उन्हें साइकिल से नेपाल के काठमांडु जाना था और वो दोनों अगले दिन ही दिल्ली से साइकिल लेकर चल दिए. गूगल मैप ने उन्हें गलत रास्ता दिखा दिया जिसकी वजह से वह परेशान हो गए. इस तरह के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं. लोग अपना रास्ता तय करने के लिए गूगल मैप का सहारा लेते है.

    तीन लोगों की गई थी जान

    बता दें बरेली में गूगल मैप से गलत रास्ते पर जाने के पहले भी मामले सामने आ चुके हैं. बीते साल 24 नवंबर को गूगल मैप के सहारे गुरुग्राम से बरेली जा रहे तीन लोगों की कार अधूरे पुल पर चली गई थी. पुल खत्म होते ही उनकी कार नीचे जा गिरी. जिससे तीनों की मौत हो गई थी.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Mathura Traffic Advisory: राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे पर मथुरा-वृंदावन के ये रास्ते रहेंगे सील, इस्कॉन और प्रेम मंदिर दर्शन को लेकर बड़ी अपडेट

    President Murmu Vrindavan Visit: राष्ट्रपति के दौरे पर मंदिरों में दर्शन का समय बदला, जानें बांके बिहारी और इस्कॉन मंदिर की नई टाइमिंग

    Saharanpur Encounter: सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया इनामी अपराधी शहजाद, 44 वारदातों को दे चुका था अंजाम; हथियार बरामद

    पूर्व पार्षद की हत्या का राज खुला, भतीजे की दुश्मनी ने ली चाचा की जान; पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

    प्रेम विवाह की मिली खौफनाक सजा, लखनऊ में दामाद की बेरहमी से हत्या; आरोपी ससुर गिरफ्तार

    अंडों पर योगी सरकार का ‘डिजिटल’ चाबुक! अब हर अंडे पर लिखनी होगी एक्सपायरी डेट; पुराना माल बेचा तो खैर नहीं

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.