खरखौदा : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी। वह (good news for youth) यहां विकास रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने खरखौदा में कूड़े के निपटान के लिए 8.37 करोड़ रुपए की लागत से प्लांट स्थापित करने की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही के सिद्धांतों पर चलते हुए हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने घोषणा की कि नववर्ष पर पुलिस सहित अन्य विभागों में युवाओं के लिए बड़ी संख्या में नौकरियां निकाली जाएंगी। सरकार का लक्ष्य 2 लाख युवाओं को रोजगार देना है, जिनमें से अब तक 34,000 युवाओं को नियुक्ति दी जा चुकी है।

good news for youth – सी. एम. सैनी ने बताया कि बीते 11 वर्षों में खरखौदा विधानसभा क्षेत्र में 2,081 करोड़ रुपए के विकास कार्य करवाए गए हैं। आई. एम.टी. खरखौदा में मारुति सुजुकी द्वारा 18,000 करोड़ रुपए और सुजुकी मोटरसाइकिल द्वारा 2,000 करोड़ रुपए का निवेश कर क्षेत्र को औद्योगिक हब बनाया जा रहा है। ऐतिहासिक उन्होंने कहा कि सरकार ने गरीब, किसान, महिला, युवा और बुजुर्गों के कल्याण के लिए ऐतिहा योजनाएं लागू की हैं। लाडो लक्ष्मी योजना, 500 रुपए में गैस सिलेंडर, आयुष्मान-चिरायु योजना, पेपर लैस रजिस्ट्रेशन, आवास योजनाएं और एम.एस.पी. पर फसल खरीद जैसी योजनाओं से हरियाणा विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है।

 

Share.
Exit mobile version